{"_id":"661356bd6607db16c9019951","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-8-april-2024-updates-on-amar-ujala-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी की रैली, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी की रैली, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर हमला
Mon, 08 Apr 2024 08:00 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
सूर्य ग्रहण
- फोटो : CITY OFFICE
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
PM मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। एक दिन पहले बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी आज चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में आने वाले इस इलाके में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कराए जाने हैं। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे जो बस्तर में हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात
- फोटो : अमर उजाला
लू की चपेट में देश के आठ राज्य
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत आठ राज्य इस समय लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनकी वजह से अगले छह दिनों के दौरान यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में छिटपुट बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है। पढ़ें पूरी खबर