यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संकट को लेकर बात की है। पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे मैच 19 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। पढ़िए ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, और खेल जगत की बड़ी खबरें...
{"_id":"6234aaac0f6f7055074c49fe","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-18-march-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Headlines: यूक्रेन संकट पर बाइडन-जिनपिंग ने की बात, पंजाब कैबिनेट का विस्तार कल, पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Headlines: यूक्रेन संकट पर बाइडन-जिनपिंग ने की बात, पंजाब कैबिनेट का विस्तार कल, पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन

Breaking News
- फोटो : Amar Ujala Graphics

Trending Videos

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : पीटीआई
यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर बाइडन और जिनपिंग ने की बात
यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। वहीं, यूक्रेन ने साफ कहा है कि शांति समझौते के लिए हम ईयू की सदस्यता का अभियान रोकने की शर्त स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन संकट को लेकर बात की है। पढ़िए पूरी खबर...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : Harendra- Amar Ujala
पंजाब में कैबिनेट विस्तार कल, ये दस विधायक बनेंगे मंत्री
पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आजाद ने जी-23 समूह के विचारों को सोनिया गांधी के सामने विस्तार से रखा है। सोनिया से मुलाकात से पहले आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। आजाद ने कहा कि कार्यसमिति से पांच राज्यों में हार के कारणों पर सुझाव मांगे गए थे। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने पर चर्चा हुई। पढ़िए पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी रसद, आश्रय प्रदान करने और युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में कार्य करने के लिए बरगलाने में शामिल थे। ये सभी जिले में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर...