Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Top News: PM Modi reached China from Japan, rain wreaks havoc in Jammu No agreement on Maratha reservation
{"_id":"68b2facefdc5abbadd0dc115","slug":"top-news-pm-modi-reached-china-from-japan-rain-wreaks-havoc-in-jammu-no-agreement-on-maratha-reservation-2025-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: जापान से चीन पहुंचे PM मोदी, जम्मू में बारिश से तबाही; मराठा आरक्षण पर जरांगे-सरकार में नहीं बनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: जापान से चीन पहुंचे PM मोदी, जम्मू में बारिश से तबाही; मराठा आरक्षण पर जरांगे-सरकार में नहीं बनी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:42 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान से चीन पहुंचे। इसके अलावा देश में मौसम ने तबाही मचा रखी है। जम्मू के हाल बेहाल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन जारी है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की दिनभर की अहम खबरें...
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो-राष्ट्र की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में जापान से चीनी शहर तियानजिन पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी मोदी मुख्य रूप से 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा जम्मू में मूसलधार बारिश के कारण 6000 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया, 150 घरों को भारी नुकसान हुआ और हजारों इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए। राहत कार्य जारी हैं, लेकिन निचले इलाकों में नुकसान ज्यादा होने से स्थिति में सुधार में समय लग सकता है। दूसरी ओर मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे और सरकार की ओर से नियुक्त प्रतिनिधिमंडल के बीच शनिवार को मुंबई में हुई बातचीत बेनतीजा रही। जरांगे ने पूर्व न्यायाधीश संदीप शिंदे को उनके साथ बातचीत के लिए भेजने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की। शिंदे मराठों को आरक्षण देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष हैं।
Trending Videos
2 of 10
PM Modi
- फोटो : PTI
सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल से ज्यादा के अंतराल के बाद शनिवार को चीन पहुंचे। इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया बेहद उत्सुकता से पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का इंतजार कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों में अचानक आई गिरावट को देखते हुए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पीएम मोदी मोदी मुख्य रूप से 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आए हैं। यह भी पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
जम्मू के गुज्जर नगर में तवी नदी में बाढ़ के बाद मलबे में फंसे वाहन
- फोटो : पीटीआई
6000 घरों में घुसा पानी, 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त
मूसलाधार बारिश से शहर में छह हजार से ज्यादा घरों में जलभराव हुआ। एक हजार के आसपास घरों में मलबा भरा और लगभग 150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर भर में नुकसान का आकलन कर रही विभिन्न विभागों की टीमों से इस आंकड़े का पता चला है। 26 अगस्त को हुई बारिश से काफी तबाही मची। पानी ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में जा घुसा। इससे घरों में रखा सामान खराब हो गया। जिला प्रशासन की टीमें शहरभर में नुकसान का आकलन कर रही हैं। हर घर में जाकर रिपोर्ट बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें
4 of 10
मनोज जरांगे
- फोटो : PTI
'मराठवाड़ा के मराठों को कुनबी घोषित करें, तुरंत आरक्षण दें'
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि सरकार को मराठवाड़ा के सभी मराठों को कुनबी घोषित करना चाहिए और उन्हें आरक्षण देना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार दोपहर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में जरांगे से मुलाकात की। वह मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। यह भी पढ़ें
विज्ञापन
5 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी बोले- डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ रहा यूपी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नोएडा स्थित राफे एमफिब्र कंपनी पहुंचे। जहां पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वे यहां रक्षा उपकरण और ड्रोन निर्माण इकाई के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं। कंपनी की तरफ से बनाये गए ड्रोन उड़ाकर दिखाए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री अवलोकन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर युद्ध ने नये प्रारूप से परिचय करवाया है। ऑपरेशन सिंदूर ने भी बहुत कुछ सिखाया है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस मैनुफ़ैक्चरिंग में आगे बढ़ रहा है। कॉरिडोर को चिन्हित जमीन दिलवाई जा रही है। इस इकाई से होने वाले परीक्षण से अब हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोई हमारा डेटा कैप्चर कर पंगु नहीं बना पाएगा। यह भी पढ़ें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।