देश-दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। लोग खौफ में जीने को मजबूर हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रही हैं। इन तस्वीरों से लोग इस जानलेवा वायरस से लड़ने का जज्बा पाते हैं। बीते दिनों जहां एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी ने ड्यूटी की वजह से घर के बाहर ही खाना खाया, और उनकी बेटी दरवाजे से देख रही थी। लोगों को यह तस्वीर बेहद मार्मिक लगी। कोरोना के खौफ के बीच आइए आपको दिखाते हैं कुछ शानदार तस्वीरें, जिन्होंने जीता लोगों का दिल।
कोरोना मरीज ने मांगी मछली, डॉक्टर ने अपने हाथों से खिलाई, वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली तस्वीर
वायरल हो रही ये तस्वीर चेन्नई के एक अस्पताल की है। तस्वीर में दिख रहे डॉक्टर का नाम डॉ. जॉर्जी अब्राहम है। जो कि 75 वर्षीय मरीज को मछली-चावल खिलाते दिख रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक मरीज ने उनसे मछली चावल खाने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद उन्होंने खुद उसे अपने हाथों से खिलाया। कोरोना के खौफ के बीच ये तस्वीर इंसानियत दर्शाती है।
दूसरी तस्वीर
इंदौर के एक पुलिसकर्मी टीआई निर्मल श्रीवास की तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उनकी बेटी घर की देहरी पर दरवाजे के पास खड़ी है। जबकि टीआई निर्मल श्रीवास घर के बाहर दूर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वह वहीं बैठकर अपनी बेटी की ओर निहार रहे हैं। 2 अप्रैल को निर्मल श्रीवास घर खाना खाने के लिए गए हुए थे और उसी दौरान उनकी फोटो क्लिक हुई और वायरल हो गई।
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया की तस्वीर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। डॉक्टर डेहरिया पांच दिन बाद अपनी ड्यूटी से घर लौटे थे और घर के बाहर से ही चाय पीकर वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर डॉक्टर सुधीर की तारीफ की थी।
चौथी तस्वीर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाने के भी एक महिला आरक्षक की तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में सृष्टि श्रोति मास्क बनाई नजर आई थीं। लॉकडाउन के दौरान सृष्टि थाने में जाकर अपनी ड्यूटी निभाती हैं और इसके बाद घर जाकर वे मास्क बनाती हैं। लोगों ने उनकी तस्वीर खूब पसंद की।