{"_id":"6300d563d1e411670b2341c9","slug":"visit-by-chinese-spy-ship-sri-lankan-minister-says-india-understands-its-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yuan Wang-5: श्रीलंका के पर्यटन मंत्री बोले- भारत हमारी स्थिति से वाकिफ, उम्मीद है कूटनीतिक विवाद नहीं होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Yuan Wang-5: श्रीलंका के पर्यटन मंत्री बोले- भारत हमारी स्थिति से वाकिफ, उम्मीद है कूटनीतिक विवाद नहीं होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:15 PM IST
सार
फर्नाडो ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके विदेश मंत्री लगातार भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वे हमारी स्थिति को समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नाडो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की चिंताओं के बावजूद चीनी नौसेनिक जहाज 'युआन वांग-5' इसी सप्ताह 16 अगस्त को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज 22 अगस्त तक इस रणनीतिक बंदरगाह पर रहेगा। इस बीच श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारनि फर्नाडो ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे कोई बड़ा कूटनीतिक विवाद नहीं होगा क्योंकि भारत उसकी स्थिति को समझता है।
चीन श्रीलंका की अतीत की जरूरतों को समझता रहा है : फर्नाडो
2 of 6
श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हारिन फर्नाडो
- फोटो : सोशल मीडिया
द्वीपीय देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद आए फर्नाडो ने कहा कि चीन ने श्रीलंका में काफी निवेश किया है और अतीत में उसकी जरूरतों को समझता रहा है। वहीं भारतीय अधिकारियों ने जहाज की जासूसी क्षमता को लेकर चिंता जताई है।
मोदी और जयशंकर से लगातार संपर्क में विक्रमसिंघे
3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के उनके समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
फर्नाडो ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और उनके विदेश मंत्री लगातार भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वे हमारी स्थिति को समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'उम्मीद है बड़ा राजनीतिक मुद्दा नहीं बनेगा'
4 of 6
india and sri lanka flag
मंत्री ने आगे कहा, "श्रीलंका में चीनियों द्वारा बहुत अधिक निवेश किया गया है और वे अतीत में हमारी जरूरतों की काफी समझ रखते रहे हैं। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि यह एक बड़ा राजनयिक मुद्दा नहीं है। इस पर ध्यान दिया जा सकता है।"
विज्ञापन
श्रीलंका की सरकार ने 13 अगस्त को दी थी अनुमति
5 of 6
चीनी अनुसंधान जहाज युआन वांग-5
- फोटो : ANI
बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज 'युआन वांग-5' श्रीलंका के दक्षिण में हंबनटोटा में खड़ा है और 22 अगस्त तक बंदरगाह पर रहेगा। हंबनटोटा बंदरगाह का संचालन चीन ही करता है। श्रीलंका की सरकार ने 13 अगस्त को इस शर्त के साथ जहाज को बंदरगाह तक आने की अनुमति प्रदान की कि यह देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) को चालू रखेगा और उसके जल क्षेत्र में कोई वैज्ञानिक अनुसंधान नहीं किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।