{"_id":"6300c41bcdda7615994a79d3","slug":"asia-cup-shaheen-afridi-ruled-out-of-the-tournament-big-blow-to-pakistan-cricket-team-ahead-of-asia-cup-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पाकिस्तान को एशिया कप से पहले बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए शाहीन अफरीदी, जानें कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पाकिस्तान को एशिया कप से पहले बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए शाहीन अफरीदी, जानें कारण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:53 PM IST
सार
शाहीन अफरीदी एशिया कप के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। वह अक्तूबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान को एशिया कप में पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान को एशिया कप शुरू होने से एक हफ्ते पहले बड़ा झटका लगा है। उसके प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अफरीदी घुटने की चोट से परेशान थे। उन्हें चिकित्सकों ने 4-6 हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। अफरीदी के बाहर होने का मतलब है कि एशिया कप में दो प्रमुख गेंदबाज नहीं दिखेंगे। उनसे पहले भारत के जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो चुके हैं।
2 of 5
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी एशिया कप के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। वह अक्तूबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, अफरीदी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज से वापसी कर सकते हैं। अफरीदी को यह चोट श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग के समय लगी थी।
3 of 5
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
चोटिल होने के बावजूद हुआ था चयन
पाकिस्तान की टीम फिलहाल नीदरलैंड में है। शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे। एशिया कप के लिए शाहीन के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पाकिस्तान की टीम सोमवार (22 अगस्त) को रॉटरडैम से दुबई पहुंचेगी। अफरीदी को चोट के बावजूद एशिया कप के लिए चुना गया था। वहीं, अनुभवी हसन अली को बाहर रखा गया था। माना जा रहा है कि हसन अली की टीम में वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहीन शाह अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।