{"_id":"62ea7720ae491a194663e84b","slug":"west-bengal-mamta-created-a-chakravyuh-for-bjp-through-nine-new-ministers-babul-supriyo-also-take-oath-as-a-cabinet-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"West Bengal: नौ नए मंत्रियों के जरिए ममता ने भाजपा के लिए रचा बड़ा चक्रव्यूह, BJP के पोस्टर बॉय भी बने मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: नौ नए मंत्रियों के जरिए ममता ने भाजपा के लिए रचा बड़ा चक्रव्यूह, BJP के पोस्टर बॉय भी बने मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
ममता के नए मंत्रिमंडल में भाजपा छोड़कर टीएमसी में आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी जगह दी गई है। अन्य मंत्री भी ऐसे बनाए गए हैं, जिनसे आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सियासत
- फोटो : अमर उजाला
ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। 14 महीने के अंदर ममता सरकार का ये दूसरा कैबिनेट का विस्तार है। मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों को राज्यपाल एल गणेशन ने राजभवन में शपथ दिलाई। इसमें सात कैबिनेट और दो स्वतंत्र प्रभाव मंत्री बनाए गए हैं।
Trending Videos
ममता बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए किन्हें मंत्री बनाया गया
| कैबिनेट मंत्री | स्वतंत्र प्रभार |
| बाबुल सुप्रियो | बीरबाहा हंसदा |
| स्नेहाशीष चक्रबर्ती | बिप्लब रॉय चौधरी |
| पार्थ भौमिक | |
| उदयन गुहा | |
| प्रदीप मजूमदार | |
| तजमुल हुसैन | |
| सत्यजीत बर्मन |
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो (मध्य में)
- फोटो : twitter.com/AITCofficial
बैंक कर्मचारी से केंद्रीय मंत्री और अब ममता के मंत्री बने बाबुल
बाबुल सुप्रियो यानी सुप्रिया बराल का जन्म 1970 में पश्चिम बंगाल के उत्तर पारा में हुआ। बाबुल ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक बैंक कर्मचारी के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। प्लेबैक सिंगर के तौर पर नाम कमाने के बाद बाबुल ने राजनीति में कदम रखा। योग गुरु बाबा रामदेव के कहने पर वह 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के लिए उन्होंने खूब प्रचार किया।
खुद टीएमसी की कद्दावर नेता डोला सेन को लोकसभा चुनाव में हरा दिया। पहली बार सांसद चुने गए बाबुल को मोदी सरकार में मंत्री पद की जगह दी गई। 2019 में बाबुल ने फिर से टीएमसी की मुनमुन सेन को हराया। फिर बाबुल को केंद्र राज्य मंत्री बनाया गया।

फिर ममता की लहर में हार गए बाबुल
2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाबुल को पश्चिम बंगाल की राजनीति करने के लिए मैदान में उतारा। उन्हें टॉलीगंज विधानसभा से उम्मीदवार बनाया। पूरे प्रदेश में बाबुल भाजपा के स्टार प्रचारक थे। हर पोस्टर-बैनर में बाबुल की तस्वीर हुआ करती थी। हालांकि, बाबुल विधानसभा चुनाव हार गए।
चुनाव में भाजपा को बुरी हार मिली। इसके बाद बाबुल ने भी भाजपा का साथ छोड़ दिया। वह टीएमसी में शामिल हो गए। इसी साल अप्रैल में हुए उपचुनाव में टीएमसी ने बाबुल को बलीगंज से उम्मीदवार बनाया था। वह जीत भी गए। अब ममता बनर्जी ने उन्हें मंत्री बनाकर इसका इनाम दिया है।

बाबुल सुप्रियो
- फोटो : अमर उजाला
बाबुल को क्यों बनाया मंत्री?
इसे समझने के लिए हमने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत दास से संपर्क किया। उन्होंने कहा, 'बाबुल सुप्रियो को भाजपा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक स्टार बना दिया है। वह उत्तर पारा समेत कई लोकसभा सीटों पर अच्छा प्रभाव रखते हैं। भाजपा की राजनीति से भी बाबुल वाकिफ हैं। ममता बनर्जी इसका इस्तेमाल आने वाले लोकसभा चुनाव में कर सकती हैं। बाबुल भाजपा के पुराने सैनिक रहे हैं और ममता की पूरी कोशिश होगी कि वह बाबुल के जरिए भाजपा पर निशाना साधें।'