Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
When will jio 5G start in your district, will the facility be available in old mobile, know the answers
{"_id":"630c9bb61cdade2318022aee","slug":"when-will-jio-5g-start-in-your-district-will-the-facility-be-available-in-old-mobile-know-the-answers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reliance AGM: आपके जिले में कब शुरू होगी 5-जी, क्या पुराने मोबाइल में मिलेगी सुविधा, जानें 10 सवालों के जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Reliance AGM: आपके जिले में कब शुरू होगी 5-जी, क्या पुराने मोबाइल में मिलेगी सुविधा, जानें 10 सवालों के जवाब
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:27 PM IST
सार
रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5-जी दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक 5-जी नेटवर्क होगी। खास बात ये है कि जियो 5-जी इकलौती कंपनी होगी जो किसी भी तरह से 4-जी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगी। कंपनी ने पूरे देश में 5-जी नेटवर्क के प्रसार के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया।
विज्ञापन
1 of 11
Reliance 5-G
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। इस दौरान रिलायंस ने इस साल दिवाली पर 5-जी की सेवाएं शुरू करने का एलान किया। शुरुआत में 5-जी की सेवाएं दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई में शुरू होंगी। इसके अगले 18 महीने यानी दिसंबर 2023 तक देश के अन्य इलाकों में भी 5-जी की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5-जी दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक 5-जी नेटवर्क होगी। खास बात ये है कि जियो 5-जी इकलौती कंपनी होगी जो किसी भी तरह से 4-जी नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगी। कंपनी ने पूरे देश में 5-जी नेटवर्क के प्रसार के लिए दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 5-जी के आने के बाद दुनिया में क्या- क्या बदलाव होगा? इसका कितना फायदा भारत को मिलेगा? क्या आपके मोबाइल फोन में 5-जी नेटवर्क चलेगा? ऐसे ही दस सवालों का जानिए जवाब...
2 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
1. आपके जिले में कब तक शुरू होगी 5-जी की सेवाएं?
भारत में रिलायंस जियो की तरफ से दिवाली में 5-जी की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। देश में 5-जी को दो चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में मेट्रो सिटी में इसे शुरू किया जाएगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई को शामिल किया गया है। यहां इसी साल दिवाली में 5-जी की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दिसंबर 2023 तक देश के बाकी हिस्से में भी इसके लिए नेटवर्क का प्रसार होगा। मतलब अगर आप दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और चेन्नई में नहीं रहते हैं तो आपको इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
3 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
2. जियो 5-जी की क्या खासियत?
रिलायंस जियो ने स्टैंड एलोन 5-जी की घोषणा की है। मतलब 5-जी नेटवर्क के लिए 4-जी का नेटवर्क जियो की तरफ से इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। देशभर में 5-जी का नेटवर्क अलग से खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा इसका ब्रॉडकास्ट स्पेक्ट्रम भी काफी तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
3. स्पीड क्या होगी?
रिलायंस जियो ने ये भी बताया कि 5-जी की स्पीड 1 जीबीपीएस होगी। इसका मतलब ये है कि पलक झपकते ही बड़ी सी बड़ी फिल्मों, वीडियो या फिर डॉक्यूमेंट्स को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर में डाउनलोड कर पाएंगे। 4-जी के मुकाबले 5-जी की स्पीड 100 गुना ज्यादा होगी।
विज्ञापन
5 of 11
5-G
- फोटो : अमर उजाला
4. क्या आप अपने पुराने मोबाइल में 5-जी चला पाएंगे?
नहीं, आपके 4-जी मोबाइल में 5-जी नेटवर्क नहीं काम करेगा। इसके लिए 5-जी फोन होना जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।