Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Why are Russians dying in suspicious condition? Some fell from a hospital, some fell from the roof of a hotel
{"_id":"63b410011cf1954973293cf5","slug":"why-are-russians-dying-in-suspicious-condition-some-fell-from-a-hospital-some-fell-from-the-roof-of-a-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों संदिग्ध हालात में मर रहे रूसी?: कोई अस्पताल तो कोई होटल की छत से गिरा, किसी के शरीर में मिला जहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्यों संदिग्ध हालात में मर रहे रूसी?: कोई अस्पताल तो कोई होटल की छत से गिरा, किसी के शरीर में मिला जहर
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:16 PM IST
सार
किसी की मौत अस्पताल तो किसी की होटल की छत से गिरने से हुई। कईयों को गोली मारी गई और कुछ के शरीर में जहर मिले। आइए जानते हैं कि रूसी नागरिकों की मौत हुई है वो कौन थे? क्या कारोबार करते थे? कैसे उनकी मौत हुई? राष्ट्रपति पुतिन से उनके क्या संबंध थे?
विज्ञापन
1 of 18
रूस के कई उद्योगपतियों की मौत हो चुकी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में 15 दिन के अंदर तीसरे रूसी नागरिक की मौत हुई है। इस बार रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई की लाश ओडिशा के एक कार्गो शिप (मालवाहक जहाज) में मिली है। मिलाकोव शिप के चीफ इंजीनियर थे। इसके पहले ओडिशा के ही रायगढ़ में दो रूसी नागरिकों की मौत हुई थी। इनमें एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी के नेता और दिग्गज कारोबारी पावेल एंतोव थे, तो दूसरे उनके दोस्त।
अब तीसरी संदिग्ध मौत ने कई तरह के सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये महज संयोग है या फिर किसी साजिश का हिस्सा? अचानक क्यों रूसी नागरिकों की मौत हो रही है? मरने वाले ज्यादातर रूस के बड़े कारोबारी या अफसर थे। पिछले एक साल में 10 से ज्यादा कारोबारियों की मौत हो चुकी है।
इसमें किसी की मौत अस्पताल तो किसी की होटल की छत से गिरने से हुई। कईयों को गोली मारी गई और कुछ के शरीर में जहर मिले। आइए जानते हैं कि रूसी नागरिकों की मौत हुई है वो कौन थे? क्या कारोबार करते थे? कैसे उनकी मौत हुई? राष्ट्रपति पुतिन से उनके क्या संबंध थे?
2 of 18
1. व्लादिमीर बिडेनोव : 61 साल के रूसी नागरिक व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को ओडिशा के एक होटर में मृत मिले थे। बिडेनोव के साथ उनके साथ पावेल एंतोव भी थे, जो रूस के सांसद थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के सदस्य थे। 22 दिसंबर को व्लादिमीर बिडेनोव अपने कमरे में मृत पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया था।
3 of 18
पावेल एंतोव।
- फोटो : Social Media
2. पावेल एंतोव : व्लादिमीर बिडेनोव की मौत के दो दिन बाद उनके दोस्त 65 साल के पावेल एंतोव की होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पावेल रूस के सांसद थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के सदस्य थे। 24 दिसंबर को होटल के बाहर पावेल की लाश खून से लथपथ मिली। आशंका जताई जा रही है कि होटल के तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरने के चलते पावेल की मौत हुई। यूं तो पावेल रूस के राष्ट्रपति पुतिन की समर्थक पार्टी से थे, लेकिन यूक्रेन से युद्ध के बाद से उन्होंने पुतिन की खूब आलोचनाएं शुरू कर दीं थीं। उन्होंने रूस की तरफ से कीव पर की जा रहीं एयर स्ट्राइक्स को रूसी आतंक करार दिया था और कहा था कि हमले में यूक्रेनी नागरिकों की जान जा रही है। इसके बाद से पावेल और पुतिन के रिश्ते खराब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 18
3. मिलाकोव सर्गेई : मंगलवार को ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह में डेरा डाले एक जहाज में रूसी नागरिक मिल्याकोव सर्गेई की लाश मिली। 51 साल के सर्गेई जहाज 'एम बी अलदना' के मुख्य इंजीनियर थे। यह जहाज बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से पारादीप के रास्ते मुंबई जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे सर्गेई जहाज के चेंबर में मृत मिले। पारादीप पुलिस ने कहा कि मौत की वजह तत्काल पता नहीं चल सकी है। पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन पीएल हरानंद ने रूसी इंजीनियर की जहाज में मौत की पुष्टि की है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
5 of 18
ओडिशा क्या करने गए थे तीनों रूसी नागरिक?
व्लादिमीर बिडेनोव और पावेल एंतोव अपने चार दोस्तों के साथ दिसंबर में दिल्ली पहुंचे थे। यहां से दिल्ली के टूर गाइड जितेंद्र सिंह के साथ चारों रूसी नागरिक ओडिशा पहुंचे। 20 दिसंबर को कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी की यात्रा की, इसके बाद रायगडा शहर गए जहां 21 दिसंबर को रूसी ग्रुप ने होटल में चेकइन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी सांसद पावेल एंतोव अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन मनाने ओडिशा पहुंचे थे। वहीं, तीसरे मृतक मिलाकोव सर्गेई एक मालवाहक जहाज के साथ ओडिशा पहुंचे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।