Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Year ender 2020: Top 10 News Search of the year Delhi violence Donald Trump Lockdown India China Conflict
{"_id":"5fe2b37d24c1cf20110fcab9","slug":"year-ender-2020-top-10-news-search-of-the-year-delhi-violence-donald-trump-lockdown-india-china-conflict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2020: महामारी में इस वर्ष लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन क्या खोजा, देखें साल के टॉप 10 सर्च","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अलविदा 2020: महामारी में इस वर्ष लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन क्या खोजा, देखें साल के टॉप 10 सर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
Link Copied
अलविदा हो रहे वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर भारतीयों को घर से ही काम करना पड़ा।अधिकतर लोगों ने बहुत-सी चीजों की जानकारी हासिल करने के लिए ऑनलाइन ही सर्च किया। ऑनलाइन सर्च की गई चीजों में खबरों को भी सबसे ज्यादा देखा गया, क्योंकि लोग महामारी के दौरान सरकार के हर एक फैसले से खुद को जागरूक रखना चाहते थे। ऐसे में आइए देखते हैं कि महामारी के बीच बीत रहे इस साल में लोगों ने किन टॉप-10 खबरों को सबसे ज्यादा सर्च किया...
Trending Videos
लॉकडाउन के बढ़ने की खबर
2 of 11
लॉकडाउन के दौरान इंडिया गेट
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया। इस तरह चार चरणों में लॉकडाउन को लागू किया गया। पहले चरण में 25 मार्च-14 अप्रैल, दूसरे चरण में 15 अप्रैल-3 मई, चौथे चरण में 4 मई-17 मई और पांचवें चरण में 18 मई-31 मई तक लॉकडाउन लागू रहा। इसके बाद एक जून से सरकार ने चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
3 of 11
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। देशभर की नजर राजधानी दिल्ली में होने वाले चुनावों पर टिकी हुई थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिल्ली में जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं, आप की लहर में भाजपा को केवल आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा। दिल्ली में मिली इस बड़ी जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।
भारत-चीन सीमा संघर्ष
4 of 11
india china disputes
- फोटो : ANI
मई में एशिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच सीमा पर संघर्ष हुआ। एक तरफ जहां भारत और चीन महामारी से लड़ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह हुआ कि 15 जून की रात दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। भारत के 20 जवान शहीद हुए। वहीं बताया गया है कि इस घटना में 40 से अधिक चीनी सैनिक हताहत हुए। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी तक पूरी तरह से हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
निर्भया केस
5 of 11
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंसाफ की वो घड़ी आ ही गई, जब निर्भया के दरिंदों को फांसी पर चढ़ाया गया। चारों दोषियों विनय, पवन, अक्षय और मुकेश को 20 मार्च की सुबह फांसी के तख्ते पर चढ़ाया गया। फांसी से ठीक कुछ देर पहले मौत सामने देख निर्भया के दोषी खूब रोए, गिड़गिड़ाए और माफी भी मांगी, मगर फिर बाद में एकदम शांत हो गए। लोगों ने दोषियों की फांसी की पल-पल की अपडेट के लिए खूब सर्च किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।