फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ख्वाजा के लिए क्या लिखा...

Sun, 09 Apr 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Prime Minister reached at khwaza Dargah
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : amar ujala
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने भारत—बांग्लादेश के संबंधों में प्रगाढ़ता एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। शेख हसीना प्रतिनिधि दल के साथ अजमेर पहुंची। यहां घूघरा एयरपोर्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इनका जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें बुके भेंटकर भारत आने के लिए धन्यवाद दिया।


 

ढोल—नगाड़ें बजते देख खुश हुई हसीना

Bangladeshi Prime Minister reached at khwaza Dargah
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : amar ujala
अजमेर पहुंचने पर राजस्थानी पोशाक पहने लोगों ने ढोल नगाड़ें बाजकर उनका स्वागत किया। इतना जोरदार स्वागत देखकर हसीना प्रफुल्लित हो गई। इसके बाद जब दरगाह पहुंची तो वहां भी उनका रेड कारपेट बिछाकर अभिनन्दन किया गया। उनके आने से पहले पूरे दरगाह परिसर को खाली कराया गया।

दरगाह में माथा टेक चादर पेश की

Bangladeshi Prime Minister reached at khwaza Dargah
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : amar ujala
हसीना ने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में माथा टेका एवं चादर पेश की। यहां उन्होंने अमन-चैन व दोनों देशों के संबंधों में मजबूती की दुआ मांगी। उनके साथ आए प्रतिनिधि मण्डल ने भी मजार शरीफ पर अकीदत के फूल पेश किए। ख्वाजा की दरगाह में भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का दरगाह की परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान में पत्र पढ़कर सुनाया गया

Bangladeshi Prime Minister reached at khwaza Dargah
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : amar ujala
दरगाह के मुख्य द्वार पर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन, दरगाह नाजिम कर्नल मंसूर अली खान, सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल, अंजुमन के पदाधिकारी प्रतिनिधि एवं खादिम कलीमुद्दीन चिश्ती सहित अन्य खादिमों ने उनका इस्तकबाल किया। दरगाह की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। अंजुमन कमेटी द्वारा भी सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया तथा उन्हे भेंट किया।
विज्ञापन

विजिट बुक में लिखा संदेश

Bangladeshi Prime Minister reached at khwaza Dargah
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : amar ujala
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंजुमन की विजिट बुक में बांग्ला भाषा में अपना संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा यह अल्लाह के वली का दरबार है। यहां आने से रूहानी फैहज मिलता है। दिल को सुकून मिलता है। यहां जो भी आता है, अपनी मुरादें पाता है। इनके दरबार में आने से अल्लाहताला हम सभी की दुआएं कबूल करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed