{"_id":"5954dc724f1c1b59298b4712","slug":"first-rain-in-jaipur-opens-administrative-preparations-before-monsoon-arrives-in-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की बारिश में ये हाल तो मानसून में होगा क्या, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की बारिश में ये हाल तो मानसून में होगा क्या, देखें तस्वीरें
Thu, 29 Jun 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर साल बारिश में जयपुर की अजमेर पुलिय पर बन जाती है जाम की स्थिती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी जयपुर में बुधवार को हुई प्री मानसून की बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं इस बारिश से कुछ ऐसी चीजें भी उभर के सामने आई ,जिसने लोगों को काफी परेशानी में डाला। प्री मानसून की इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पूरी पोल खोल कर रख दी। जाम भी एेसा लगा कि लोग देखते ही रहे गए।
सड़कों पर इतना पानी की तैरने लगे बच्चे
2 of 5
सड़कों पर भरे पानी में तैरते बच्चे
- फोटो : amar ujala
बुधवार को जयपुर में दोपहर 12 बजे बाद जमकर बारिश हुई। अजमेर पुलिया के नीचे दो-दो फीट पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। यहां इतना पानी भर गया कि पास ही स्थित कच्ची बस्ती के बच्चे बीच सड़क भरे पानी में तैरने के लिए आगे जहां वाहन चालकों को भी बच्चों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अभी जारी रहेगा बरसात का दौर, उठानी पड़ेंगी परेशानियां
3 of 5
टोंक रोड का नजारा
- फोटो : amar ujala
बुधवार को जयपुर में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जयपुर में मानसून 30 जून के बाद ही पहुंचेगा उससे पहले हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के इस अनुमान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राहगीरों की परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे कैसे बनेगा जयपुर स्मार्ट सिटी, टूट जाएंगे सपने
4 of 5
बारिश के दौरान अजमेर रोड का नजारा
- फोटो : amar ujala
अभी दो दिन पूर्व जयपुर को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ सौगातें दी गई थी, लेकिन इन सबके बीच स्मार्ट सिटी के मद्देनजर जो कार्य होने चाहिए, उनकी पोल तो एक ही बारिश ने खोलकर रख दी। मानसून सिर पर होने के बावजूद प्रशासन के पास पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
मानसून की तैयारियों को लेकर प्रशासन फेल
5 of 5
जयपुर में बारिश का एक नजारा
- फोटो : amar ujala
मानसून की पहली बरसात ने शहर की व्यवस्था और सरकारी कामकाज की पोल खोल दी। जयपुर में जगह जगह सीवर लाइन के गड्ढे,बिजली के पोल और नंगे तार जहां मौत को दावत दे रहें है तो वहीं टूटी सड़के कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि मानसून के सक्रिय होते ही तेज बारिश के दौरान शहर में कैसे हालात बनते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।