{"_id":"5958adb84f1c1b954e8b48e0","slug":"jaipur-green-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फुहारों के बीच अरावली हिल्स के देखिए ये नजारे, कर देंगे मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहारों के बीच अरावली हिल्स के देखिए ये नजारे, कर देंगे मंत्रमुग्ध
Mon, 03 Jul 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरी भरी हुई नाहरगढ़ की पहाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजस्थान के कई इलाकों में मानसून सक्रिय हो चुका है। कुछ जगह मानसून पूर्व बारिश के दौर चल रहे है। कमोबेश राजस्थान के हर इलाके में बारिश हो चुकी है। इस बारिश ने अरावली को हरा—भरा कर दिया है। इसे देख लगता है कि पहाड़ियों ने हरी चादर ओढ़ ली है।
फुहारों में होता है हिल स्टेशन का अहसास
2 of 5
बारिश के दौरान जयपुर का नजारा
- फोटो : Amar Ujala
माउंट आबूू राजस्थान का शिमला कहलाता है। ऐसा ही अहसास बारिश के दौरान जयपुर में भी होता है। बारिश में यहां नाहरगढ़ की पहाड़ियां भी किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती। फुहारों के बीच यहां पिकनिक का अपना अलग ही मजा है। बारिश के दौरान इन पहाड़ियों से जयपुर का नजारा देखते ही बनता है।
पहाड़ियों से इस झील का ये नजारा कर देता है रोमांचित
3 of 5
मानसागर झील
- फोटो : Amar Ujala
पिंकसिटी जयपुर में मानसागर झील प्रमुख पर्यटक स्थल है। इसे जयपुर की चौपाटी भी कह सकते है। वीकेंड की शाम यहां खास होती है। वैसे सामान्य दिनों भी यहां देसी—विदेशी सैलानी काफी नजर आते है। कैमल राइडिंग और बच्चों के लिए इलैक्ट्रिक कार की सवारी यहां का प्रमुख आकर्षण है। मानसून के दौरान नाहरगढ़ की पहाड़ी से इस झील का नजारा देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ियां एक बारिश में हो जाती है हरी-भरी
4 of 5
हरा भरी हुई नाहरगढ़ की पहाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
अरावली पर्वतमाला मरू प्रदेश राजस्थान की लाइफ लाइन है। इस पर्वतमाला के कारण यहां का मानसून प्रभावित रहता है। बड़ी बात यह है कि यहां पहाड़ियां एक—दो बारिश के बाद ही अपना रंग बदलने लगती है। दरअसल यहां ज्यादातर धौंक है। जो एक-दो बारिश में हरे हो जाते है।
विज्ञापन
पर्यटकों की बढ़ जाती है आवाजाही
5 of 5
पर्यटकों की बढ़ जाती है आवाजाही
- फोटो : Amar Ujala
मानसून के दौरान नाहगढ़ की पहाड़ियों में स्थित पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बन जाती है। नाहरगढ की पहाड़ी पर जयगढ़, नाहरगढ, चरण मंदिर, गढ़ गणेश, आमेर किला जैसे कई पर्यटक स्थल है। वैसे तो आम दिनों भी यहां सैलानियों की रौनक रहती है, बारिश के बाद यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।