पेरिस में छुट्टियां बिताने का ख्वाब कौन नहीं देखता, लेकिन वहां घूमने के लिए महंगाई के इस जमाने में जेब भारी और समय की बहुत जरुरत है। लेकिन विविधताओं से भरे हमारे भारत में स्थित एक शहर एेसा भी है, जिसे पूर्व का पेरिस कहते हैं, जिसका वातावरण मानसून में काफी रूमानी हो जाता है। यहां घूमने फिरने के साथ इस शहर का नजारा आपको एकबारगी तो पेरिस में होने की अनुभूति देगा।
प्रिंस अॉफ वेल्स ने दिया पिंकसिटी नाम, बाद में दी गई ये संज्ञा
2 of 6
हवा महल
- फोटो : amar ujala
दरअसल हम बात कर रहे हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर की जिसे 'पूर्व का पेरिस' या 'भारत का पेरिस' भी कहा जाता है। जयपुर के तत्कालीन महाराज सवाई राम सिंह के काल के दौरान 1853 में प्रिंस आॅफ वेल्स जब जयपुर आए तो यहां गुलाबी रंग में रंगी ऐतिहासिक ईमारतें, भवन और यहां की चारदिवारी को देखकर उन्होनें इसे पिंकसिटी नाम दिया और बाद में जयपुर को 'पूर्व का पेरिस' की भी संज्ञा भी दी गई।
बारिश के मौसम में पिंकसिटी को लग जाते हैं चार चांद
बारिश के सुहावने मौसम का लुत्फ आमतौर पर बारिश को एंजोय करने के साथ घूमने-फिरने और खाने-पीने के साथ भी लिया जाता है। बारिश हो और कोई बाहर घूमने न निकले, ऐसा हो कैसे सकता है। बात की जाए जयपुर की तो बारिश के मौसम में पिंकसिटी और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लग जाता है। गर्मी के मौसम में अरावली के पहाड़ हरियाली की चादर ओढ़ लेते हैं और यहां की शोभा बढ़ जाती है।
यहां रहती है पर्यटकों की सबसे ज्यादा रेलमपेल
4 of 6
अल्बर्ट हॉल
- फोटो : amar ujala
बारिश के मौसम में शहर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, चिड़ियाघर, कनक घाटी, सिटी पैलेस और जंतर मंतर पर लोगों की खास भीड़ उमड़ती है। शहर के बीचों बीच स्थित रामनिवास गार्डन लोगों की भीड़ से खचाखच भर जाता है जहां लोग गार्डन में ही खाने पीने का दिनभर लुत्फ उठाते हैं।
लोकल से ज्यादा विदेशी ट्यूरिस्टस की पहली पसंद है ये शहर
5 of 6
खूबसूरत मिर्जा इस्माईल रोड
पिछले कुछ सालों में देखा ये गया है कि जयपुर में लोकल ट्यूरिस्ट से ज्यादा विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। बारिश के मौसम में शहर के नाहरगढ़, जयगढ़, जलमहल और आमेर फोर्ट जैसे स्थानों पर दूसरे शहरों के नंबर वाले वाहन ज्यादा नजर आते हैं। नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर तो कई बार जाम की स्थिती बन जाती है। दिल्ली के सबसे नजदीक होने से जयपुर बाहरी पर्यटकों के लिए फेवरेट वीकेंड हैंगआउट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X