{"_id":"595719ca4f1c1b423b8b4c0e","slug":"people-also-celebrate-the-new-tax-arrangement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को गूंजा आकाश, झिलमिल अनार ने की रोशनी, कहीं विरोध के बादल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को गूंजा आकाश, झिलमिल अनार ने की रोशनी, कहीं विरोध के बादल भी
Sat, 01 Jul 2017 09:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीएसटी के लिए जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय संसद के सेन्ट्रल हॉल में रात्रि 12 बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में नई कर व्यवस्था को लांच कर दिया। गुड्स सर्विस टैक्स जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण गुड एण्ड सिंपल टैक्स भी कहा। जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसटी का पटाखों के साथ स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी की। आपस में एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
जीएसटी के स्वागत में राजधानी जयपुर का था ये नजारा
2 of 5
पटाखों की लगातार सुनाई दी आवाजें
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी लांच के बाद कहीं जश्न मना तो कहीं विरोध प्रदर्शन भी हुए। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के जीएसटी लांच करते ही जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया।
मिठाइयां खिलाईं, बधाइयां दीं और गले लगाया
3 of 5
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
जीएसटी लांच के बाद जयपुर शहर में देर रात्रि तक भाजपा कार्यकर्ता व लोग जश्न में डूबे रहे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई कर व्यवस्था की बधाई भी दी। इस मौके पर लोगों का कहना था कि अब उम्मीद है कि महंगाई कम होगी और आम आदमी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र में कहीं जश्न था, तो कहीं विरोध के नजारे भी थे
4 of 5
जीएसटी के विरोध में जलाया पुतला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, लेफ्ट, तृणमूल कांग्रेस व राजद सहित कई पार्टियों ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में आयोजित जीएसटी लांच का बॉयकॉट किया। हांलाकि कांग्रेस का कहना है कि वे जीएसटी का विरोध नहीं करते लेकिन इसे जल्दबाजी में जांच किया जा रहा है। जिससे व्यपारियों व आम लोगों को इससे परेशानी होगी। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में जीएसटी लांच के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सरकार पर आरोप, हितों का ध्यान नहीं
5 of 5
जीएसटी के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतले फूंके और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार लोगों के हितों का ध्यान नहीं रख रही है जिससे आने वाले दिनों में आम जनता की मुसीबतें बढ़ेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।