{"_id":"59ad14594f1c1bf1278b5127","slug":"where-did-he-come-from-the-treasure-that-was-robbed-in-the-emergency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इस राजघराने में यहां से पहुंचा था वो खजाना जिसे 'बादशाहो' में लूटा गया!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इस राजघराने में यहां से पहुंचा था वो खजाना जिसे 'बादशाहो' में लूटा गया!
Tue, 05 Sep 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'बादशाहो' में एक खजाने का जिक्र किया गया है। खजाना जिसे इमरजेंसी के वक्त किले से निकालकर ले जाया गया। खजाना इतना था कि जिसने देखा या सुना वो दंग रह गया। इतना खजाना आखिर आया कहां से था। जिस खजाने को लूटा गया, वह उस किले में कब और कैसे पहुंचा। इसे लेकर भी कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। इन कहानियों की मानें तो इस खजाने को जमा करने वाले राजा मानसिंह थे।
अकबर से छिपाकर इस किले में लाया जाता था ये खजाना
2 of 8
जयगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल यह कहानी जयपुर के पूर्व राजघराने और जयगढ़ किले से जुड़ी है। कहा जाता है कि राजा मानसिंह प्रथम ने इस खजाने को जमा किया था। यह खजाना वे लड़ाइयों में जीत कर लाते और अकबर से छिपाकर यहां जमा करते थे। धीरे धीरे यह खजाना अकूत दौलत के रूप में जमा हो गया।
मानसिंह ने अकबर से की थी ये संधि
3 of 8
mansing
खजाने की दूसरी कहानी की मानें तो खजाने का संबंध अकबर और मानसिंह के बीच एक संधि से जुड़ा है। कहा जाता है कि दोनों के बीच एक अलग तरह की संधि थी। मानसिंह अकबर के लिए लड़ाई करन जाते थे। सेनापति के रूप में वे अकबर की सेना की कमान संभालते, जिन राज्यों पर आक्रमण करते और उन्हें जीतते, उन राज्यों की सत्ता अकबर के हाथ में जाती और उनका खजाना मानसिंह को मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान से जीता था ये खजाना!
4 of 8
जयगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
कुछ लोगों का कहना है कि मानसिंह ने अकबर की तरफ से अफगानिस्तान में युद्ध किए थे। उन्होंने अफगानिस्तान और दूसरे कई राज्यों को जीता था। इस जीत के बाद जो खजाना हासिल किया, वो लाकर जयगढ़ में गाड़ दिया। मानसिंह के इस खजाने की चर्चा जोरों से चलने लगी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजों को भी पता था इस खजाने के बारे में
5 of 8
खजाना
- फोटो : फाइल फोटो
इमरजेंसी के समय खजाने को तलाशने के लिए कवायद तो बाद में शुरू हुई थी। उससे पहले ब्रिटिश शासन काल में भी इस खजाने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हुई थीं। जानकारी होने के बावजूद अंग्रेजों ने इस खजाने को तलाशने की कोशिश नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।