सब्सक्राइब करें

दीपक चंद की श्रीनगर में हत्या: पत्नी की पथराई आंखें, तीन साल की अबोध बच्ची की थमी सिसकारियां, श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 08 Oct 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Deepak Chand's murder in Srinagar: Wife's stoned eyes, innocent child's hissing stopped, floods gathered to pay tribute
दीपक चंद की पत्नी और बेटी - फोटो : निखिल मेहता

आतंकी हमले में मारे गए शिक्षक दीपक चंद के जम्मू शहर के रिहाड़ी स्थित आवास से शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनके पार्थिव शरीर को देखकर उनकी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी तीन साल की बेटी को समझ भी नहीं आ रहा कि घर में हो क्या रहा है और उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। दीपक के रिश्तेदार, दोस्त, आसपास रहने वाले लोगों का सुबह से ही उनके घर पर आना-जाना लगा हुआ है। दीपक की मौत से उनका पूरा परिवार आंसुओं के सैलाब में डूब चुका है। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। परिवार ने यहां तक कहा है कि कश्मीर हमारे लिए जन्नत नहीं, नर्क बन गया है। इस मौके पर जम्मू के विभिन्न संगठन भी दीपक को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। पिछले कुछ दिन से कश्मीर में होने वाले आतंकी हमलों को लेकर परेशान थे। दीपक ने अपनी मां से बात करते हुए कहा था कि जिस तरह से कश्मीरी पंडितों को मारा जा रहा है, वह उससे दुखी है।

Trending Videos
Deepak Chand's murder in Srinagar: Wife's stoned eyes, innocent child's hissing stopped, floods gathered to pay tribute
दीपक चंद की पत्नी और रिश्तेदार - फोटो : निखिल मेहता

दीपक की मौत एक सोची समझी साजिश है, क्योंकि दीपक का परिवार मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है। 1990 के दशक में जब कश्मीर में आतंकवाद ने पैर जमाए तो दीपक का परिवार विस्थापित होकर जम्मू आ गया। 2019 में जब केंद्र सरकार ने पीएम पैकेज के तहत कश्मीरी विस्थापितों के लिए शिक्षकों के पद की भर्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chand's murder in Srinagar: Wife's stoned eyes, innocent child's hissing stopped, floods gathered to pay tribute
दीपक चंद का पार्थिव शरीर - फोटो : निखिल मेहता

इसी में दीपक की नियुक्ति भी हुई और उसकी पोस्टिंग कश्मीर हो गई। उसकी पत्नी और तीन साल की बच्ची भी उसके साथ रहती थी। एक हफ्ता पहले ही दीपक अपने जम्मू के रिहाड़ी स्थित घर आया था। पिता की पहली बरसी पर घर आए दीपक ने पत्नी और बच्ची को घर पर ही छोड़ दिया था।

Deepak Chand's murder in Srinagar: Wife's stoned eyes, innocent child's hissing stopped, floods gathered to pay tribute
दीपक चंद का घर - फोटो : निखिल मेहता

उन्होंने कहा कि अब कश्मीर में काफी ठंड बढ़ जाएगी, इसलिए वह अब जम्मू में ही रहें। दीपक की मां का कहना है कि तीन दिन पहले दीपक ने फोन किया था। मैंने पूछा कि कुछ परेशान लग रहा है तो उसने कहा था कि वह कश्मीर में होने वाली हत्याओं को लेकर परेशान है।

विज्ञापन
Deepak Chand's murder in Srinagar: Wife's stoned eyes, innocent child's hissing stopped, floods gathered to pay tribute
दीपक चंद की अंतिम यात्रा - फोटो : निखिल मेहता

मौत से पहले पत्नी से वीडियो कॉल की
दीपक की पत्नी का कहना है कि गुरुवार की सुबह दीपक ने उन्हें फोन किया था। करीब 11 बजे उसकी वीडियो कॉल पर बात भी हुई। उसके कुछ देर बाद ही आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी। दीपक के भाई कमल मेहरा का कहना है कि तीन साल की छोटी बच्ची है। सब कहते हैं कि कश्मीर जन्नत है, लेकिन हमारे लिए तो नर्क बन गया है।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले: श्रीनगर में शिक्षकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे जम्मू के लोग, देखिए तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed