जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक के अंतर्गत दूरदराज के पिछड़े इलाकों में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मी जान का जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं। उन्हें टीकाकरण के लिए ऐसे स्थानों पर भी जाना पड़ रहा है, जहां पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ते तक नहीं हैं। वे इस बरसात के मौसम में नदी, नालों और पहाड़ों से गुजरकर सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पाने के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे। इतना करने के बाद भी जागरूकता के अभाव में उन्हें कुछ लोगों का सहयोग नहीं मिलता। कंडी चिकित्सा ब्लॉक के कई ऐसे दूरदराज गांव हैं जहां सड़क नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे गांवों में पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है। कंडी के बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक के अनुसार, बरसात शुरू हो चुकी है। ऐसे में दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जान हथेली पर लेकर जाना पड़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर: बरासत में टीकाकरण बना चुनौती, अपनी जान जोखिम में डालकर वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन