फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन के 59 एप पर लगे प्रतिबंध के पीछे 'रैंचो' का बड़ा योगदान, देश-दुनिया से की थी ये अपील

Tue, 30 Jun 2020 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
59 Chinese Apps Banned by Indian Government, ladakh s Sonam Wangchuk Appeal
चीन के 59 एप पर पाबंदी, सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

चीन निर्मित 59 एप पर केंद्र सरकार की पाबंदी के पीछे एलएसी के हालात के अलावा लद्दाखी इंजीनियर सोनम वांगचुक के बटुए का आंदोलन भी बड़ी वजह रही है। मैगसेसे अवार्ड विजेता और बॉलीवुड फिल्म थ्री-इडियट के असली रैंचो सोनम वांगचुक ने 28 मई को सिंधु नदी के किनारे अपना पहला वीडियो शूट कर यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। 

59 Chinese Apps Banned by Indian Government, ladakh s Sonam Wangchuk Appeal
सोनम वांगचुक - फोटो : social media

इसमें उन्होंने देश-दुनिया से चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की अपील की थी। उन्होंने अभियान को ‘सेना देगी बुलेट से जनता देगी वॉलेट से जवाब’ नाम देकर वीडियो बनाया था। बटुए के आंदोलन पर वीडियो को दो हफ्तों के भीतर ही 42 लाख लोगाें ने देखा।


 
59 Chinese Apps Banned by Indian Government, ladakh s Sonam Wangchuk Appeal
सोनम वांगचुक - फोटो : Social Media

सोनम ने सॉफ्टवेयर यानी मोबाइल एप के लिए एक सप्ताह और हार्डवेयर यानी भौतिक वस्तुओं को एक साल में इस्तेमाल से बाहर करने की अपील की थी। सोनम के अभियान को बॉलीवुड से भी समर्थन मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
59 Chinese Apps Banned by Indian Government, ladakh s Sonam Wangchuk Appeal
लद्दाख - फोटो : Social media
उधर,15 जून को गलवां घाटी में 20 सैनिकों की शहादत के बाद देशभर में चीनी सामान के बहिष्कार की लहर बन गई।
विज्ञापन
59 Chinese Apps Banned by Indian Government, ladakh s Sonam Wangchuk Appeal
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सोनम ने लगातार कई वीडियो जारी कर चीन के खिलाफ अपने बटुए के आंदोलन को आगे बढ़ाया। अब चीन के 59 एप पर पाबंदी का सोशल मीडिया पर स्वागत हो रहा है।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed