फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

Wed, 17 Jun 2015 10:51 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

anti fidayeen group for amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को फिदायीन हमलों से बचाने के लिए एंटी फिदायीन दस्ते तैनात होंगे। इन दस्तों का एक साल पहले ही गठन कर दिया गया था। पहली बार इनको तब देखा गया, जब सांबा और कठुआ में आतंकी हमला हुआ।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

anti fidayeen group for amarnath yatra

हालांकि ऐसा पहली बार होगा, जब यह दस्ते श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहेंगे। इन दस्तों के अलावा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात होने वाले राज्य पुलिस के जवानों को भी एंटी फिदायीन हमलों का सामने करने की ट्रेनिंग दी गई है।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

anti fidayeen group for amarnath yatra

इन दस्तों को इसलिए तैनात किया जा रहा है, ताकि ऐसा कोई हमला होने पर कम से कम जानी नुकसान हो। कश्मीर संभाग के आईजीपी जेएम जिलानी ने बताया कि ये दस्ते पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। बालटाल और नुनवान बेस कैंप में इनकी पूरी सक्रियता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

anti fidayeen group for amarnath yatra

इसके अलावा श्रीनगर शहर में भी इनको सक्रिय रखा जाएगा। भीड़भाड़ के क्षेत्र में इन दस्तों को लगाया जाएगा। इसके अलावा दोनों यात्रा मार्ग पर तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को भी एंटी फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग दी गई है। पहलगाम और बालटाल दोनों ही रूट पर तैनात जवानों को इसकी विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में शामिल होंगे एंटी फिदायीन ग्रुप

anti fidayeen group for amarnath yatra

क्या होगी दस्ते की खूबी
यदि कहीं पर फिदायीन हमला होगा तो यह दस्ता हमले के दौरान सबसे पहले मौके पर पहुंचेगा। यदि कोई आतंकी हमला करने के बाद मर जाएगा, तो उसके  पास सबसे पहले दस्ते के लोग जाएंगे और जांच करेंगे कि उसके शरीर पर कोई ग्रेनेड या अन्य बिस्फोटक सामग्री तो नहीं बंधी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed