{"_id":"5ea809f58ebc3e9085017485","slug":"btech-pass-out-terrorists-associate-killed-in-kulgam-encounter-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलगाम मुठभेड़: पिता वतनपरस्त लेकिन बीटेक पास बेटा निकला दहशतगर्दों का मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम मुठभेड़: पिता वतनपरस्त लेकिन बीटेक पास बेटा निकला दहशतगर्दों का मददगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुलगाम जिले के गुडर इलाके में रविवार रात हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के मददगार का शव सोमवार को बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार इसकी शिनाख्त आकिब हुसैन लोन (निवासी शूच-कुलगाम) के रूप में हुई है। उसके पिता जम्मू-कश्मीर पुलिस में एएसआई हैं और श्रीनगर में तैनात हैं। आकिब ने चंडीगढ़ से बीटेक की डिग्री हासिल की थी।
2 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मियों के अपहरण और हत्या की साजिश में लगे आतंकियों का पता चलने के बाद जब इलाके में घेराबंदी की गई तो चेहलान व अस्ठाल गांव के बीच चार से छह आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। मुठभेड़ में दो से चार आतंकियों को गोलियां लगी थीं। रात दस बजे फायरिंग रुकने के बाद जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो आतंकियों के एक मददगार का शव बरामद किया गया।
3 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
उसके पास से पिस्टल, ग्रेनेड और छह सिम कार्ड बरामद किए गए। जांच के दौरान खून के धब्बे दूर तक जाते दिखे। इससे स्पष्ट है कि एक या इससे अधिक आतंकी घायल हुए हैं। घायल आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में तीन से चार आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, 24 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इलाका रिहायशी होने के चलते जवानों ने पहले फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
आंतकियों से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे उड़ाकर ऑपरेशन समाप्त कर दिया। मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इससे वाहनों की कतार लग गई थी। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।