सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Jul 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Cloudburst update of Honzar Dachhan kishtwar jammu kashmir
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला

किसी ने सोचा नहीं था कि एक ही रात में पूरा गांव उजड़ जाएगा। 35 घरों वाले होंजड़ गांव में जब लोग सो रहे थे, तो अचानक आसमान से आफत बरसी और पानी-मलबे के साथ गांव के मकानों को बहा ले गई। घायलों के साथ किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचे रुस्तम अली ने बताया कि गांव में अब केवल दस घर ही सुरक्षित बचे हैं। वहां से भी लोग इधर-उधर चले गए हैं।

रुस्तम अली ने बताया कि होंजड़ गांव पर बाढ़ की आफत का पता चलने पर वह अपने रिश्तेदारों का पता लेने गांव पहुंच गए। वहां का मंजर बेहद खौफनाक था। रेस्क्यू ऑपरेशन में एक रिश्तेदार को बचा लिया गया। ज्यादातर मकान नाले की तरफ बाढ़ के मलबे के साथ बह गए हैं। लोग और रेस्क्यू दल के सदस्य लापता लोगाें को खोज रहे हैं। गांव में कई शव मलबे के नीचे से निकाले गए हैं। यकीन नहीं हो रहा कि एक ही रात में गांव तहस-नहस हो गया है।
 
Trending Videos
Cloudburst update of Honzar Dachhan kishtwar jammu kashmir
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के अनुरोध करने पर किश्तवाड़ के होंजड़ गांव में सेना की टीम ने कई लोगों को बचाने में मदद की। सेना ने लोगों की जान को बचाने के साथ लोगों को खाने पीने का सामान भी उपलब्ध कराया। सेना की ओर से बयान में कहा गया है कि मलु और नथ नाले का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था। तबाही के बीच सेना ने पुलिस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर 17 लोगाें को सुरक्षित बचा लिया। सेना ने 100 के करीब लोगों को राशन व अन्य खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst update of Honzar Dachhan kishtwar jammu kashmir
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला

दच्छन और पाडर में बादल फटने के बाद 20 पुल बह जाने से सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया है। गनीमत रही कि मचैल यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, जिससे बड़ी त्रासदी होने से बच गई।

Cloudburst update of Honzar Dachhan kishtwar jammu kashmir
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मचैल सेक्टर में 300 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर अभी भी फंसे हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Cloudburst update of Honzar Dachhan kishtwar jammu kashmir
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुसार राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैकल्पिक संपर्क मार्ग बनाकर फंसे लोगों को अपने घराें तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed