फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को मात देने और लोगों की मदद करने में जुटे भारत माता के जांबाज बेटे, देखें ये तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2020 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Apr 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Indian army ready to defeat coronavirus and helping people
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को मात देने के लिए जम्मू-कश्मीर में सेना मुस्तैदी से जुटी हई है। वहीं सेना के जवान लॉकडाउन के कारण लोगों को पेश आने वाली दिक्कतों का हर संभव समाधान कर रहे हैं। ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सेना ने आनन-फानन में लोगों की मदद की है। ऐसा ही एक मामला जम्मू संभाग के राजोरी जिले का है। जहां सीआरपीएफ की ‘मददगार’ हेल्पलाइन ने एक युवक को उसके बीमार पिता से मुश्किल घड़ी में मुलाकात कराई।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Indian army ready to defeat coronavirus and helping people
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी का मूल निवासी आरिफ मुंबई में चौकीदारी करता है। लॉकडाउन के बीच उसके 60 वर्षीय पिता वजीर हुसैन को ब्रेन हैमरेज हो गया था। आरिफ ने इस घड़ी में पिता से मिलने के लिए किसी से साइकिल मांगी मुंबई से जम्मू के लिए चल पड़ा। सीआरपीएफ की कश्मीर आधारित मददगार हेल्पलाइन को इसका सूचना मिली तो सीआरपीएफ ने पिता-पुत्र की मदद के प्रयास शुरू कर दिए। राजोरी से वजीर हुसैन को एयरलिफ्ट किया गया जबकि आरिफ को वड़ोदरा में खोज निकाला गया।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Indian army ready to defeat coronavirus and helping people
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना

सीआरपीएफ ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरिफ को राजस्थान के जोधपुर और लुधियाना के रास्ते ट्रक से पंजाब पहुंचाया। वहीं इसी दौरान उसके पिता वजीर हुसैन को जम्मू से चंडीगढ़ पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। आखिरकार पिता और पुत्र की सोमवार को मुलाकात हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Indian army ready to defeat coronavirus and helping people
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना

सीआरपीएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आरिफ की उसके पिता से मुलाकात की खबर साझा की है। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर जोन के विशेष महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने बताया कि जैसे ही आरिफ का पता चला तो उसे वडोदरा में रुकने को कहा गया। उसके पिता को मददगार हेल्पलाइन के जरिए ख्याल रखने का भरोसा दिया गया। इसके बावजूद आरिफ ने इस घड़ी में पिता के साथ रहने की जिद नहीं छोड़ी। रविवार को वजीर हुसैन के पीजीआई में टेस्ट करवाए गए। सोमवार को आरिफ की पिता से मुलाकात करवाई गई।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, Indian army ready to defeat coronavirus and helping people
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : भारतीय सेना

वहीं, कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले में भारतीय सेना की ओर से स्क्रीनिंग टीम इलाके में लगा दी गई है। सेना की इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की। कमांडिंग ऑफिसर कपिल सहगल ने कहा कि लोगों की हर संभव मदद के लिए सेना तैयार है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की, कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सरकार की ओर से जारी सभी आदेशों को गंभीरता से लेते हुए कोरोना वायरस को हराने में मदद करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed