फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निलंबित डीएसपी दविंदर के साथ पकड़े गए आतंकी नवीद का इस पूर्व विधायक से था संपर्क, एनआईए करेगी पूछताछ

Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 04 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
DSP Davinder case Former MLA engineer Rashid will be questioned on relationship with militant Naveed
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ पकड़े गए हिजबुल कमांडर नवीद बाबा से संपर्क के मामले में एनआईए जम्मू-कश्मीर के पूर्व निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद से पूछताछ करेगी।

DSP Davinder case Former MLA engineer Rashid will be questioned on relationship with militant Naveed
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
एनआईए अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान हिजबुल आतंकी नवीद ने दावा किया है कि वह इंजीनियर रशीद के संपर्क में था। अपने समर्थकों के बीच आवामी इत्तेहाद के नेता इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर पूर्व विधायक ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीता था। 

DSP Davinder case Former MLA engineer Rashid will be questioned on relationship with militant Naveed
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
एनआईए ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद नौ अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DSP Davinder case Former MLA engineer Rashid will be questioned on relationship with militant Naveed
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामला - फोटो : ANI
अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी रशीद को समन जारी कर वारंट हासिल करने के लिए अदालत जाएगी, ताकि पूर्व विधायक के नवीद से संपर्क के बारे में पूछताछ की जा सके। नवीद का पूरा नाम सैयद नवीद मुश्ताक अहमद है। वह छह फरवरी तक एनआईए की हिरासत में है। 

विज्ञापन
DSP Davinder case Former MLA engineer Rashid will be questioned on relationship with militant Naveed
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
नवीद को 11 जनवरी को डीएसपी दविंदर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पिछले सप्ताह पूछताछ के दौरान नवीद ने दावा किया था कि वह एक फर्म की स्थापना के लिए पूर्व विधायक के लगातार संपर्क में था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed