फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फारूक के घर के बाहर दिन-रात पहरा, तस्वीरों में देखें कहां कैद हैं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम

Wed, 18 Sep 2019 12:45 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah house arrest photos after psa imposed on him in srinagar kashmir
फारूक के घर के बाहर सुरक्षाबलों का पहरा - फोटो : बासित जरगर
पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को पीएसए में निरुद्ध किए जाने के बाद गुपकार रोड स्थित उनके घर के बाहर सुरक्षा बलों का पहरा है। दिन-रात तैनात सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। श्रीनगर से सांसद फारूक को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद कर रखा गया था। रविवार को उन पर पीएसए लगा दिया गया। 

farooq abdullah house arrest photos after psa imposed on him in srinagar kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
घाटी में तेजी से बदल रहे हालात के बीच मंगलवार को बड़ी संख्या में निजी वाहन,  निजी टैक्सी तथा ऑटो रिक्शा शहर के अनेक हिस्सों में चलते दिखे। रेहड़ी-पटरी वाले भी अपना कारोबार करते दिखे। एहतियातन सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यालय खुले हैं। जिला मुख्यालय के कार्यालयों में सामान्य उपस्थिति दर्ज की गई। 

farooq abdullah house arrest photos after psa imposed on him in srinagar kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
समूची घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल टेलीफोन सेवा और सभी इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से ही बंद हैं। हालांकि, दुकानें सुबह शाम खुल रही हैं। गलियों में स्थित दुकानें पूरे दिन खुली रह रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
farooq abdullah house arrest photos after psa imposed on him in srinagar kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
अब भी सड़कों से सार्वजनिक वाहन गायब हैं। स्कूलों में उपस्थिति नहीं है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।  ज्ञात हो कि अधिकतर अलगाववादी नेताओं को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। 

विज्ञापन
farooq abdullah house arrest photos after psa imposed on him in srinagar kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला एवं महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में या नजरबंद रखा गया है। पीएसए को फारूक के पिता एवं नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ने 1978 में तब लागू किया था जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed