{"_id":"5d80f6778ebc3e939e46fb9c","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-statement-over-pakistan-on-pm-modi-s-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बचाव में उतरे डिप्टी सीएम, पाकिस्तान और आजम खान पर दिया यह बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बचाव में उतरे डिप्टी सीएम, पाकिस्तान और आजम खान पर दिया यह बयान
Wed, 18 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आगरा में पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को ताजनगरी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में कई एतिहासिक कार्य हुए हैं। पाकिस्तान को छोड़कर सभी पड़ोसी देशों से संबंध बेहतर हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा कि पीएम मोदी ने 70 साल की समस्या का 70 मिनट में संसद के अंदर निस्तारण कर दिया।
आगरा कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कई छोटी-बड़ी समस्याएं सालों से लंबित थीं। किसी ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार में कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक लगाना, चंद्रयान द्वितीय का सफल परीक्षण कर अंतरिक्ष में विशेष सफलता जैसे अहम कार्य हुए हैं। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री आगरा कॉलेज मैदान के बैडमिंटन हॉल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विकास कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बचाव में उतर आए हैं। डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के बयान के तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। उत्तरी भारतीय काफी योग्य हैं। बता दें कि पिछले दिनों संतोष गंगवार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि आज भारत में रोजगार की कमी नहीं है, लेकिन उस रोजगार को हासिल करने वाले योग्य उत्तर भारतीयों की कमी है। उनके इस बयान को लेकर विपक्ष ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री बल्कि भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसी के खिलाफ द्वेष भावना से काम नहीं कर रही। फिर चाहे वह मोहम्मद आजम खां ही क्यों न हों। कहा कि भाजपा सरकार सभी के साथ न्याय संगत और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।