श्रीनगर की डल झील में तीन हाउस बोट जलकर राख हो गईं। इससे हाउस बोट मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी नागरिक या पर्यटक के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
श्रीनगर की डल झील में आग ने मचाया तांडव, तीन हाउस बोट जलकर हुईं राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने फायरब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन हाउस बोट लकड़ी की होने की वजह से आग तेजी से फैली।
जबतक बचाव कार्य खत्म होता, तबतक तीन हाउस बोट जलकर राख हो गई थीं। बताया जा रहा है कि हाउस बोट मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। हाउस बोट मालिकों व उनके परिजनों के मुताबिक एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।