कुपवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज सूद दोनों एक दूसरे को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के दिनों से ही जानते थे। इनकी शहादत के बाद सेना की ओर से ऐसा ही एक ट्वीट किया गया है। इसमें शहीद कर्नल और शहीद मेजर की दोस्ती के बारे में बताया गया है।
कर्नल और मेजर की दोस्तीः साथ पढ़े और शहादत भी साथ-साथ, इनसे कांपती थी आतंकियों की रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है- 2011 में बटालियन की जम्मू-कश्मीर के लिए ट्रिप जानी थी। कर्नल आशुतोष जो उन दिनों मेजर थे और वे इसके इंचार्ज थे। उस समय से ही दोनों के बीच बेहतर बॉन्ड था। सौभाग्य से मेजर अनुज भी उसी बटालियन में कमीशंड हुए जिससे कर्नल आशुतोष संबंध रखते थे। दोनों बेहतरीन छात्र और बेहतरीन अफसर थे। अब वे हमारे साथ नहीं है। उन्होंने सेना के साथ रहने के उच्च परंपरा के साथ इस दुनिया को छोड़ दिया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः पिता ने कहा- अनुज लोगों के जीवन की रक्षा के लिए ही बना था
मेजर अनुज सूद की शादी चार महीने पहले हुई थी। उनके पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद ने कहा कि अनुज ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह उसकी ड्यूटी और जो उसे प्रशिक्षण दिया गया था उसका हिस्सा था। मैं केवल उसकी पत्नी को लेकर दुखी हूं क्योंकि तीन-चार महीने पहले ही शादी हुई है। अनुज लोगों के जीवन की रक्षा के लिए ही बना था।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः उस दिन कर्नल ने कहा था- यह यूनिट मेरा घर है और मेरे सभी साथी जवान घर के सदस्य हैं
कर्नल आशुतोष शर्मा हमेशा अपनी यूनिट के जवानों का हौसला बढ़ाते थे। कहते थे ‘यह यूनिट मेरा घर है और मेरे सभी साथी जवान घर के सदस्य हैं।’ ये बात उन्होंने पिछले महीने 3 अप्रैल को टीम की हौसला अफजाई करते हुए उस समय कही थी जब हंदवाड़ा और सोपोर में अलग-अलग ऑपरेशन में चार आतंकी और उनके पांच मददगार गिरफ्तार किए गए थे। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था।
कर्नल आशुतोष शर्मा को उनकी वीरता के लिए साल 2019 में सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया था। शनिवार को भी मुठभेड़ के दौरान कर्नल आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आतंकियों द्वारा घर में बंधक बनाए गए लोगों को अपनी जान की परवाह किए बगैर सकुशल बाहर निकाला था।