{"_id":"5d541fc38ebc3e6d046f8d80","slug":"independence-day-celebration-photos-and-videos-of-jammu-kashmir-article-370-revoked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने कहा अनुच्छेद 370 को 'नो', तस्वीरों में देखें नए कश्मीर का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने कहा अनुच्छेद 370 को 'नो', तस्वीरों में देखें नए कश्मीर का जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के बच्चों ने अनुच्छेद 370 को कहा 'नो'
- फोटो : संजय गुप्ता
अनुच्छेद 370 से आजाद जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जहां एक तरह स्कूली बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर क्रेज है वहीं बच्चों में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर भी खुशी नजर आ रही है। बच्चों ने अपनी खुशी का इजहार फेस पेंटिंग करके दर्शाया। उधर लखनपुर से कश्मीर के उड़ी तक सुरक्षाबलों की भारी भरकम तैनाती है। गली कूचों से लेकर शहर और नेशनल हाइवे के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी नजर बनाए हुए हैं। एलओसी, इंटरनेशनल बार्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कश्मीर में तो हर दस कदम पर दस सुरक्षाकर्मी देखने को मिल रहे हैं।
Trending Videos
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के बच्चों ने अनुच्छेद 370 को कहा 'नो'
- फोटो : संजय गुप्ता
बुधवार को जम्मू शहर के मिनी परेड ग्राउंड को सुरक्षाबलों ने सील कर दिया। यहां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा श्रीनगर में भी मुख्य समारोह की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी भारी संख्याबल में जवानों की तैनाती की गई है। आतंकी हमले के इनपुट के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसे संबंध में डीजीपी दिलबाग सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा रैली
- फोटो : संजय गुप्ता
सेना और बीएसएफ भी सतर्क
स्वतंत्रता दिवस के समारोह में दहशतगर्द खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए एलओसी पर सेना और इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने पहले से अधिक मुस्तैदी बढ़ा दी है। सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह कुछ दिन पहले ही कश्मीर और राजोरी-पुंछ की एलओसी का दौरा कर लौटे हैं। जवानों को पूरी छूट दी गई है कि दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखें। साथ ही दुगनी ताकत से जवाब दें।
स्वतंत्रता दिवस के समारोह में दहशतगर्द खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए एलओसी पर सेना और इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने पहले से अधिक मुस्तैदी बढ़ा दी है। सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह कुछ दिन पहले ही कश्मीर और राजोरी-पुंछ की एलओसी का दौरा कर लौटे हैं। जवानों को पूरी छूट दी गई है कि दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखें। साथ ही दुगनी ताकत से जवाब दें।
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर के बच्चों ने अनुच्छेद 370 को कहा 'नो'
- फोटो : संजय गुप्ता
लिंक रोड पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई
वैसे तो अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के तमाम नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती है लेकिन स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की भी अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। बार्डर से शहर की तरफ आने वाले तमाम लिंक रोड पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों के साथ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसे स्थानों पर भी अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इन जगहों पर बुधवार को सुरक्षाबलों ने दिनभर गश्त की।

शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर
शहर के प्रमुख मंदिरों, चौक चौराहों पर भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह कहीं पर भी किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने और संदिग्ध वस्तु नजर आने पर पुलिस को सूचित करें। आम लोगों से पुलिस ने सहयोग मांगा है।