सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए जम्मू-कश्मीर में जश्न-ए-आजादी के लिए जोश, 50 हजार स्थानों पर फहरेगा तिरंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 15 Aug 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Indian flag to be hoisted on fifty thousand places on independence day in jammu kashmir

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस भी नए जोश और उल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी है। हर ओर नई ऊर्जा दिख रही है। आयोजन करने वालों और इसमें शामिल होने वालों का मनोबल ऊंचा है। गुरुवार को इसे भव्यता प्रदान करने के लिए पूरे राज्य को तिरंगामय करने की तैयारी है। 

Trending Videos
Indian flag to be hoisted on fifty thousand places on independence day in jammu kashmir

सरकार ने सभी पंचायतों में तिरंगा फहराने की सरपंचों को हिदायत दी है। इसके साथ ही भाजपा ने अपने स्तर पर जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के 50 हजार स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी की है। जम्मू संभाग में पांच अगस्त को लगाई गई पाबंदियां करीब-करीब पूरी तरह हटाए जाने के बाद लोगों में नए किस्म का उत्साह है। यही कारण है कि जम्मू शहर में कई घरों पर बुधवार दोपहर बाद से ही तिरंगा लहराने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian flag to be hoisted on fifty thousand places on independence day in jammu kashmir

राज्य सरकार ने पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई थी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान मुख्य अतिथि होंगे। स्टेडियम और इसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रीनगर के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों से पाबंदियां अभी भी नहीं हटाई गई हैं। 

Indian flag to be hoisted on fifty thousand places on independence day in jammu kashmir

इस बीच पाकिस्तान तथा दहशतगर्दों के नापाक मंसूबे को देखते हुए आईबी व एलओसी पर निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई है। जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही किसी प्रकार की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने कोे कहा गया है। 

विज्ञापन
Indian flag to be hoisted on fifty thousand places on independence day in jammu kashmir

एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से घाटी में शांति भंग करने का लगातार प्रयास किया जाता है। कश्मीर में जब भी व्यापक पैमाने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो पाकिस्तान दुष्प्रचार शुरू कर देता है। उसके ऐसे प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल, प्रशासन और पुलिस का पूरा ध्यान स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने पर है। इसके लिए सभी उपाय किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed