फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा माई श्रीनगर ऐप, जानिए क्या होंगे फायदे

Sun, 11 Jul 2021 06:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 11 Jul 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: My Srinagar app will meet the needs of tourists, know what will be the benefits
कश्मीर में विदेशी पर्यटक - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के शहरों को बदलने और उन्हें अधिक जीवंत, नागरिक-अनुकूल और आधुनिक बनाने को प्रयास जारी है। एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का शनिवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसमें रेजीडेंसी रोड पर भूतल कार पार्किंग जनता को समर्पित की। इसके अलावा माईश्रीनगर ऐप भी लांच किया। यह ऐप नागरिकों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करेगा। ऐप इंटीग्रेट बिल्डिंग अनुमतियां के साथ बिजली और पानी कनेक्शन को एकीकृत करती है। एलजी ने कहा कि सौ से अधिक चार पहिया वाहनों को समायोजित करने के लिए नई पार्किंग के लिए जगह उपलब्धता का आकलन ऑनलाइन किया जा सकता है। माईश्रीनगर ऐप के माध्यम से प्रदान की जाने वाली एसएमसी सेवाओं सहित विभिन्न लाइन विभागों की 40 से अधिक सेवाएं आनलाइन है। माईश्रीनगर मोबाइल ऐप नागरिकों और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने वाला वन स्टॉप सॉल्यूशन होगा। ऐप उपयोगकर्ताओं की उंगलियों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी उपलब्ध ई-सेवाओं, ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में पर्यटन संबंधी जानकारी रहेगी।

Jammu and Kashmir: My Srinagar app will meet the needs of tourists, know what will be the benefits
कश्मीर में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं को इसमें एकीकृत किया गया है। एलजी ने रेखांकित किया कि जम्मू-कश्मीर सरकार अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से जम्मू और श्रीनगर शहर को विश्व स्तर के आधुनिक, टिकाऊ और जीवंत शहरों में विकसित करने की सभी संभावनाएं तलाश रही है।
Jammu and Kashmir: My Srinagar app will meet the needs of tourists, know what will be the benefits
कश्मीर में पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
हमें नागरिकों की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने, उपलब्ध क्षमताओं की सीमाओं को स्वीकार करने और उन्हें संबोधित करने के लिए गतिशील रूप से प्रयास करने के लिए सार्थक तरीके और साधन अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: My Srinagar app will meet the needs of tourists, know what will be the benefits
कश्मीर में पर्यटकों - फोटो : ANI
ऐप एक मजबूत तंत्र के रूप में काम करेगा, जो उपयोगकर्ता को वास्तविक समय में सूचना के प्रसार की सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही श्रीनगर शहर में पर्यटकों के आकर्षण और स्थलों से संबंधित जानकारी को एक मंच पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: My Srinagar app will meet the needs of tourists, know what will be the benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ऐप के माध्यम से 20 श्रीनगर नगर सेवाओं सहित विभिन्न लाइन विभागों की 40 से अधिक सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ऐप जीआईएस-आधारित शिकायत प्रबंधन का समर्थन करता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : 300 से ज्यादा कर्मियों पर पाकिस्तान और आतंकी कनेक्शन का शक, गद्दारों के पक्ष में बोली महबूबा मुफ्ती समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed