{"_id":"68ae8785a034f7e3ea0e254d","slug":"jammu-kashmir-heavy-rain-life-came-to-a-standstill-due-to-rain-as-day-progressed-situation-becomes-more-scary-2025-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आसमानी आफत: बारिश की रफ्तार में ठहरा जनजीवन... दिन चढ़ते-चढ़ते डरावने होते गए हालात; डराती रही बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आसमानी आफत: बारिश की रफ्तार में ठहरा जनजीवन... दिन चढ़ते-चढ़ते डरावने होते गए हालात; डराती रही बरसात
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:13 AM IST
सार
जम्मू में बारिश की रफ्तार में जनजीवन ठहर गया। दिन चढ़ते-चढ़ते हालात डरावने होते गए। तवी नदी के दोनों ओर बसे शहरवासियों को रात भर बारिश डराती रही।
विज्ञापन
rain in jammu
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू में तवी नदी के दोनों तरफ बसे शहरवासियों को सोमवार की रात की बारिश ने सोने नहीं दिया। भय था कि कहीं गत रविवार जैसी आफत न आ जाए। मंगलवार की सुबह जब भोर हुआ तो लोगों की आंखें फटी रही गईं। हालात रविवार से अधिक डरावने थे।
Trending Videos
मंगलवार को भारी बारिश के बाद हर की पौड़ी मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो गया।
- फोटो : पीटीआई
केनाल रोड: पानी में फंस गईं गाड़ियां, न आफिस पहुंच सके और न घर
केनाल रोड पर बने फाॅरेन रजिस्ट्रेशन आफिस के आसपास के इलाकों में पानी भरा हुआ था। जो लोग घर से निकल चुके थे उनका लौटना मुश्किल हो रहा था। गाड़ियां रास्ते में पानी में फंस गईं। वह न ऑफिस पहुंच सके और न घर लौटने की स्थिति में थे। गाड़ियों को क्रेन से निकाल रहे पवन ने बताया कि सुबह के 11 बजे हैं अब तक यहीं से तीन गाड़ियां निकाल चुके हैं।

गुज्जर नगर के पास घर में पानी घुसते देख रो रो कर बेसुध हुई महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं पर एयरफोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी कार के निकलने का इंतजार करे दिखे। वह लोगों को जलभराव की ओर जाने से रोकते भी नजर आए। पास के मंदिर में मौजूद पुजारी वरुण ने बताया कि यहां नहर का पानी जमा हो रहा है। सोमवार को पानी की निकासी हुई थी लेकिन अब फिर से भर गया। सीआईडी ग्रीवांस सेल के कर्मचारी भी वहीं मौजूद थे। वहां गिरे खंभे और बाहर खड़ी गाड़ियों को दिखाते हुए कहा कि ये लोग यहीं फंस गए हैं, अंदर कैसे जाएं।
भारी वर्षा के दौरान तवी नदी में जलस्तर बढ़ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सतवारी : हर 10 कदम पर जलभराव
बिक्रम चौक होते हुए अमर उजाला की टीम जब सतवारी कैंट की ओर बढ़ी तो सड़क पर हर 10 कदम पर पानी भरा मिला। तेज होती बारिश के बीच वाहनों की कतारें लंबी भी होती गईं। सतवारी में शोरूम के संचालक प्रवीन ने कहा कि चारों तरफ से रास्ते बंद हैं। सारी दुकानें खुली हैं पर ग्राहक कैसे आएंगे। इस बरसात में लोग जान बचाएं या खरीदारी करने निकलेंगें। ऑटो चालक शुभम ने कहा कि दिन भर में 1000 रुपये तक कमाते हैं आज तो 50 रुपये की बोहनी ही हुई है।

मुट्ठी, तालाब तिल्लो और भगवतीनगर के भीतरी इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति
शहर के तालाब तिल्लो, मुट्ठी और भगवतीनगर आदि के भीतरी इलाकों में चारों ओर सिर्फ पानी नजर आया। एक तरह से अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति रही। दोपहर तक ज्यादातर दुकानें बंद हो गईं। मुट्ठी में जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग के कार्यालय के सामने तेज बारिश में भी बरसाती पहने तरसेम और राजेंद्र सब्जी और फल की फड़ी लगाए बैठे थे लेकिन दोपहर तक एक भी ग्राहक नहीं आया था। अगर ऐसे ही हालात रहे तो पता नहीं गुजारा कैसे होगा।बारिश का रुख देख उन्होंने अपनी फड़ी समेटने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस पूरे इलाके में पानी भरा था। जलभराव के बीच कई गाड़ियां सड़क पर ही बंद हो गईं।