सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 17 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
JAMMU & KASHMIR POLICE RELEASED CONSTABLE RESULT
J&K POLICE - फोटो : AMAR UJALA
राज्य पुलिस में कांस्टेबल पद पर की गई भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हजारों युवाओं की खाकी पहनने की तमन्ना पूरी हो गई है। करीब तीन महीने पहले हुई भर्ती का रविवार को परिणाम घोषित हुआ। खुद सबसे पहले राज्य पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने इसकी जानकारी दी। 
Trending Videos
JAMMU & KASHMIR POLICE RELEASED CONSTABLE RESULT
- फोटो : File Photo
कुल 4956 उम्मीदवार कांस्टेबल के लिए चुने गए हैं। एग्जीक्यूटिव और आर्म्ड पुलिस दोनों में युवाओं को नियुक्त किया गया है। करीब पांच हजार युवाओं के लिए भर्ती की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
JAMMU & KASHMIR POLICE RELEASED CONSTABLE RESULT
- फोटो : SELF
118217  युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसमें से 96 हजार को शारीरिक टेस्ट के लिए चुना गया। 27844 युवा लिखित परीक्षा के लिए चुने गए। इमसें 1814 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
JAMMU & KASHMIR POLICE RELEASED CONSTABLE RESULT
जेके पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जानकारी दी गई है। डीजीपी एसपी वैद ने सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि कांस्टेबलों की भर्ती का परिणाम घोषित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
JAMMU & KASHMIR POLICE RELEASED CONSTABLE RESULT
Demo Photo
4956 उम्मीदवार चुने गए हैं, चुने गए उम्मीदवारों को मुबारकबाद। परिणाम घोषित होने के बाद युवाओं ने अपना नाम मोबाइल पर ही चेक कर लिया। हालांकि कइयों को निराशा भी मिली। विभाग ने कुछ युवाओं की लिस्ट लंबित भी रखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed