{"_id":"5c6590d6bdec22578f2a9917","slug":"jammu-kashmir-pulwama-terror-attack-know-who-is-attacker-adil-ahmed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाला आदिल अहमद, पढ़ें क्या लिखा था आखिरी मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कौन है पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाला आदिल अहमद, पढ़ें क्या लिखा था आखिरी मैसेज
Thu, 14 Feb 2019 09:31 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
आतंकी आदिल अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सबसे बड़े आतंकी हमले को लेकर देश में चारों ओर आक्रोश की लहर है। इस आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास का नाम सामने आ रहा है। जानिए, कौन है आदिल अहमद, जिसने करीब 350 किलोग्राम विस्फोट से भरी स्कॉर्पियो को सीआरपीएफ जवानों से भरी बस में टक्कर मारी।
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला
- फोटो : एएनआई
इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ले ली थी। आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया कि उसके आतंकी आदिल अहमद ने विस्फोटक से भरी गाड़ी को उड़ाया है।
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जम्मू पुलिस के अनुसार, आत्मघाती वाहन को चला रहे मानव बम की शिनाख्त कर ली गई है। वह पुलवामा जिले के काकापोर का आदिल अहमद था, जो वर्ष 2018 में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद में शामिल हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, आदिल को हाल ही में अफगान मुजाहिद जैश के आतंकी गाज़ी रशीद ने आतंक की ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जवान
- फोटो : अमर उजाला
जैश-ए-मोहम्मद ने दावा किया है कि आदिल पुलवामा के गुंडीबाग इलाके का ही रहने वाला था। धमाके से पहले जवानों की गाड़ी पर फायरिंग भी की गई है। बताया जा रहा कि ये काफिला जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। आतंकियों ने जिस तरह से ये हमला किया, इस तरीके का इस्तेमाल आम तौर पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
आतंकी आदिल अहमद
- फोटो : अमर उजाला
हमले के कुछ देर बाद ही फिदायीन आदिल अहमद का एक वीडियो वायरल हुआ। आतंकी आदिल वीडियो में साफ कहता सुनाई दे रहा है कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा उस समय मैं जन्नत में मजे लूट रहा होऊंगा। उसने कहा कि मैंने जैश ए मोहम्मद में आतंकी के रूप में एक साल बिताया है। अब यह मेरा कश्मीर के लोगों के लिए आखिरी मैसेज है। कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हाल ही के दिनों किए गए आईईडी और स्नाइपर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे कुछ कमांडरों को मारकर तुम हमें कमजोर नहीं कर पाओगे।