फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा बहाल, कश्मीर में दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी

Thu, 30 Jan 2020 02:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 Jan 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway unilaterally restored, rain and snowfall in Kashmir for second day
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की दूसरे दिन भी मार पड़ी। जवाहर टनल पर हुई बर्फबारी से फिसलन के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में कई बार प्रभावित हुआ। दोनों ओर से कई बार एहतियात के तौर पर वाहनों को रोकना पड़ा। हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा।


 
Jammu-Srinagar National Highway unilaterally restored, rain and snowfall in Kashmir for second day
बर्फबारी के खुशनुमा हुई घाटी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी रही। जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय तक खुलने के आसार नहीं हैं। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बहाल नहीं हो पाया है। धुंध के कारण दोपहर बाद कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

 
Jammu-Srinagar National Highway unilaterally restored, rain and snowfall in Kashmir for second day
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात बारिश हुई, लेकिन बुधवार दोपहर बाद मौसम खुल गया। यहां दिन का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनामर्ग, पहलगाम, अपर घाट, जोजीला पास सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। लेह में दिन का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रामबन के पंथियाल और रामसू के बीच हाईवे पर पहाड़ों से बीच-बीच में पत्थर गिर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway unilaterally restored, rain and snowfall in Kashmir for second day
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
संभाग में माइनस 2.0 डिग्री के साथ बटोत सबसे ठंडा
जम्मू संभाग में बादलों के छाने के साथ मौसम खुला। जम्मू में ठंडक का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.0, भद्रवाह में माइनस 0.5, कटड़ा में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway unilaterally restored, rain and snowfall in Kashmir for second day
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह           माइनस  12.7
गुलमर्ग      माइनस 7.0
पहलगाम   माइनस 2.8
श्रीनगर      माइनस 0.4
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed