सब्सक्राइब करें

Kargil Vijay Diwas 2021: परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय बोले- दुश्मन को कारगिल युद्ध का अंजाम याद दिलाने आते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas today Param Vir Chakra winner Subedar Sanjay Kumar said we comes to remind enemy of outcome of Kargil war
कारगिल विजय दिवस 2021 - फोटो : भारतीय सेना

कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ पर द्रास पहुंचे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार ने कहा कि हम यहां हर साल आते हैं। इसका मकसद शहीदों को याद करने के साथ ही दुश्मन को युद्ध के अंजाम की याद दिलाना भी है। हिमाचल के रहने वाले सूबेदार संजय कुमार ने कहा कि द्रास बेहद ठंडा क्षेत्र है। पहाड़ों के ऊपर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। वर्ष 1999 में हमें डेढ़ माह खुले आसमान तले दुश्मन से लोहा लेना पड़ा। फौज हमें किसी भी चुनौती से निपटना सिखाती है। लोग याद रखें कि सेना हमेशा उनके लिए है।

संजय कुमार ने कारगिल युद्ध में एरिया फ्लैट टॉप पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें 1999 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि चार और पांच जुलाई को कारगिल में मश्कोह घाटी में प्वाइंट 5875 पर फ्लैट टॉप पर 11 साथियों के साथ तैनात थे।

Trending Videos
kargil vijay diwas today Param Vir Chakra winner Subedar Sanjay Kumar said we comes to remind enemy of outcome of Kargil war
कारगिल विजय दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

यहां दुश्मन उन पर पहाड़ी से हमला कर रहा था। टीम के 11 साथियों में से दो शहीद हो चुके थे। आठ गंभीर घायल थे। एक समय ऐसा आया कि उनकी राइफल में गोलियां खत्म हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kargil vijay diwas today Param Vir Chakra winner Subedar Sanjay Kumar said we comes to remind enemy of outcome of Kargil war
कारगिल विजय दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला

इस बीच उनको भी तीन गोलियां लगीं। घायल होने के बाद भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संजय ने आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन दुश्मन सैनिकों को मार गिराया और उसी जोश में गोलाबारी करते हुए दूसरे ठिकाने की ओर बढ़े। वह खुद भी लहूलुहान हो गए थे।

kargil vijay diwas today Param Vir Chakra winner Subedar Sanjay Kumar said we comes to remind enemy of outcome of Kargil war
कारगिल विजय दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
अचानक हुए हमले से दुश्मन बौखलाकर भाग खड़ा हुआ और इस भगदड़ में अपनी यूनिवर्सल मशीनगन छोड़ गए।
विज्ञापन
kargil vijay diwas today Param Vir Chakra winner Subedar Sanjay Kumar said we comes to remind enemy of outcome of Kargil war
कारगिल विजय दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वह गन भी हथियाई और उसी सेे दुश्मन का सफाया कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed