जम्मू के कुंजवानी इलाके से पकड़े गए लश्कर-ए मुस्तफा के सरगना हिदायतुल्ला मलिक उर्फ अटैकर बाबा की पत्नी पर भी केस दर्ज कर उसे 12 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मलिक की पत्नी शब्बा जम्मू में ही उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने पहले ही दिन शब्बा को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अब उसका भी एफआईआर में नाम शामिल किया गया है। शब्बा पर आतंकी का साथ देने का केस चलेगा।
आतंकी अटैकर बाबा की पत्नी गिरफ्तार, गुमराह करने के लिए बोली- मैं तो उसकी गर्लफ्रेंड हूं, फिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की विशेष टीम ने शब्बा को शहर के उस्ताद मोहल्ले से पकड़ा है। पहले बताया गया कि वह आतंकी की महिला मित्र है, लेकिन बाद में पता चला कि मलिक ने शब्बा से निकाह किया है। वह लॉ की छात्रा है और इस समय कश्मीर में पढ़ाई कर रही है। वह कई दिन से जम्मू के भठिंडी क्षेत्र में अपने दादा और दादी के पास रह रही थी।
जिस समय आतंकी मलिक पकड़ा गया, शब्बा उसके साथ ही थी, लेकिन फरार हो गई। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने देर रात को उसे शहर के उस्ताद मोहल्ला से गिरफ्तार किया था। वह पीजी में रह रही अपनी बहन जैनत के कमरे में छिप गई थी।
बता दें कि जब कुंजवानी में आतंकी को गिरफ्तार किया था तो उस समय उसके साथ एक युवती भी थी, लेकिन वह मौके से भाग गई थी। पुलिस ने जब आतंकी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उसकी पत्नी है। उसने निकाह किया है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। पुलिस टीम भठिंडी गई, लेकिन युवती वहां पर भी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसके दादा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
पूछताछ के दौरान पता चला कि युवती की एक बहन उस्ताद मोहल्ला में रहती है। पुलिस और एसओजी की टीम ने देर रात को बहन के कमरे में छापा मारा और वहां से मलिक की पत्नी शब्बा को भी गिरफ्तार किया गया।