{"_id":"5bbf2839867a55284b3eb032","slug":"manan-wani-killed-by-security-forces-in-an-encounter-at-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी का पीएचडी स्कॉलर मन्नान वानी कैसे बना खूंखार आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी का पीएचडी स्कॉलर मन्नान वानी कैसे बना खूंखार आतंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mannan wani
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह शुरू हुए एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में से एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर भी रह चुका है। सुरक्षाबलों ने हिजबुल के कमांडर मन्नान वानी को मार गिराया है। वह यूपी सहित जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षाबलों की सूची में सबसे ऊपर था।
Trending Videos
2 of 5
mannan
- फोटो : social media
एएमयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोधार्थी रहे जिस मन्नान वानी ने कश्मीर घाटी में आतंक की राह पर चलने की वजह बताते हुए अपना एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया था और खुद को आतंकी होना बताया था। वह मन्नान वानी यूपी पुलिस के रिकार्ड में लम्बे समय से गुमशुदा था। बता दें कि पिछले दिनों सेना ने कश्मीर के टॉप-10 आतंकियों की सूची में भी मन्नान को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
mannan vani
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का मन्नान वानी यहां एएमयू में भूगर्भ विज्ञान का शोधार्थी था और हबीब हॉल में रहता था। उसके अचानक गायब होने के तीसरे दिन सोशल मीडिया पर उसका एक फोटो एके-47 के साथ आतंकी वेश में वायरल हुआ और हिजबुल मुजाहिदीन प्रवक्ता ने उसके संगठन में शामिल होने की घोषणा की थी।
4 of 5
mannan wani
घरवालों की उससे आखिरी बार 4 जनवरी को बात हुई थी। जब मन्नान ने अपने भाई को परिवार के साथ पुरानी तस्वीरें भेजी थीं। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। उसने उसका फेसबुक अकाउंट भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
mannan wani
मन्नान पिछले पांच साल से एएमयू से पढ़ रहा था। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ताकिपोरा गांव का रहने वाला था। मन्नान को उसके घरवाले आगे की पढ़ाई के लिए यूएस भेजने की तैयारी कर रहे थे जिसके लिए वह बहुत ज्यादा उत्साहित था लेकिन उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर के बाद से घरवाले निराश थे और वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।