सब्सक्राइब करें

फारूक अब्दुल्ला से मिले रॉ के पूर्व प्रमुख दुलत, दोनों के बीच हुई लंबी बातचीत बदलेगी घाटी की हवा ?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
meeting between former RAW chief Dulat and Farooq Abdullah
दुलत और फारूक अब्दुल्ला के बीच मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

रिसर्च एंड एनालेसिस विंग (रॉ) के मुखिया रह चुके एएस दुलत ने इस माह के दूसरे सप्ताह में पीएसए में बंद चल रहे जम्मू-कश्मीर के पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके डॉ फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की थी, इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। दुलत फारूक के करीबी मित्र भी हैं। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर दुलत ने ऐसी किसी बैठक से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेरी इस पर कोई टिप्पणी नहीं है।


 

Trending Videos
meeting between former RAW chief Dulat and Farooq Abdullah
Farooq abdullah house arrest photos - फोटो : बासित जरगर

अधिकारियों ने कहा, यह बैठक 12 फरवरी को फारूक के गुपकर रोड स्थित आवास पर हुई, जिसे जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने सहायक जेल में बदल दिया है। अधिकारियों ने इसे यह दो मित्रों अब्दुल्ला और दुलत की शिष्टाचार मुलाकात बताया। पूर्व रॉ प्रमुख पिछले साल 5 अगस्त को हिरासत में लिए गए डॉ.फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात करने के लिए जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
meeting between former RAW chief Dulat and Farooq Abdullah
मसूद अजहर - फोटो : Social Media

अजहर की रिहाई के लिए फारूक को मनाया था
यहां यह बात उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में राजग सरकार ने दुलत को अब्दुल्ला को मनाने भेजा था,  ताकि वह इंडियन एअरलाइंस के अपहृत विमान आईसी-814 को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के बदले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की रिहाई के लिए तैयार हो जाएं।
 

meeting between former RAW chief Dulat and Farooq Abdullah
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी रूबिया सईद - फोटो : फाइल, अमर उजाला

रूबिया की रिहाई में भी थी भूमिका
इससे पहले 1989 में वीपी सिंह की सरकार के दौरान भी उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला किया था। जब खुफिया ब्यूरो के प्रमुख के रूप में दुल्लत ने तत्कालीन गृहममंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अपहृत बेटी रूबिया सईद की रिहाई के बदले पांच आतंकियों की रिहाई कराई थी। रूबिया का अपहरण जेकेएलएफ के आतंकियों ने किया था।

 

विज्ञापन
meeting between former RAW chief Dulat and Farooq Abdullah
रॉ के पूर्व मुखिया एएस दुलत - फोटो : सोशल मीडिया
किताब में अब्दुल्ला से संबंधों की नजदीकी का उल्लेख
अपनी पुस्तक ‘कश्मीर द वाजपेयी इयर्स’ में दुलत ने 1999 में अब्दुल्ला के साथ अपनी मुलाकातों का उल्लेख करते हुए लिखा था कि अब्दुल्ला ने उन्हें देख कर कहां आप फिर यहां? आप रूबिया के अपहरण के दौरान भी आए थे। अब आप फिर कैसे? आप जो भी कर रहे हैं मैं उससे सहमत नहीं हूं, यह गलत है। उन्होंने अब्दुल्ला के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का किताब में उल्लेख किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed