{"_id":"5d8134ad8ebc3e015e1b607e","slug":"militants-set-car-on-ablaze-in-sopore-baramulla-kashmir-beaten-car-driver","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने कार में लगाई आग, बंद का फरमान न मानने पर चालक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने कार में लगाई आग, बंद का फरमान न मानने पर चालक की पिटाई
Wed, 18 Sep 2019 10:50 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने कार जलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकियों ने बंद का फरमान न मानने पर एक वाहन चालक को पीटने के बाद उसकी कार में आग लगा दी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आतंकियों ने कार जलाई
- फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार चार हथियारबंद आतंकियों ने कुपवाड़ा के बशीर अहमद खान की कार को रास्ते में रोक कर जबर्दस्ती उसे बाहर उतार लिया। आतंकियों ने बंद के फ रमान के बावजूद घर से बाहर निकलने पर उसकी पिटाई की। साथ ही कार को आग के हवाले कर दिया गया।
आतंकियों ने कार जलाई
- फोटो : ANI
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आतंकी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले थे। इन्हें तलाशने के लिए आस-पास के इलाकों में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों ने कार जलाई
- फोटो : ANI
ज्ञात हो कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में दो दर्जन आतंकियों के सक्रिय होने की बात भी सामने आई थी जो दुकानदारों को दुकान न खोलने के लिए धमका रहे थे।
विज्ञापन
आतंकियों ने कार जलाई
- फोटो : ANI
इन आतंकियों की ओर से सिविल लाइंस, जवाहर नगर और लाल चौक में दुकानदारों को बंदूक के बल पर दुकानें बंद रखने के लिए धमकाया जा रहा है। शोपियां में शनिवार को आतंकियों ने एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप को जला दिया था जहां वाहनों की मरम्मत हो रही थी।