फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएसए लगने के बाद पहले दिन फारूक अब्दुल्ला लॉन में टहले, अखबार पढ़कर और टीवी देखकर काटा समय

Wed, 18 Sep 2019 10:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
sister and daughter came to meet farooq abdullah in srinagar after psa imposed on him in kashmir
फारूक अब्दुल्ला का घर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को पीएसए में निरुद्ध किए जाने के बाद गुपकार रोड स्थित उनके घर के बाहर सुरक्षाबलों का पहरा है। दिन-रात तैनात सुरक्षाबल लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, सोमवार को गुपकार रोड पर लगाए गए बैरिकेड्स मंगलवार को हटा लिए गए और यातायात सुचारू कर दिया गया। सुरक्षा के बीच मंगलवार को उनकी बहन और बेटी ने उनसे मुलाकात की। श्रीनगर से सांसद फारूक को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद कर रखा था। 
sister and daughter came to meet farooq abdullah in srinagar after psa imposed on him in kashmir
गुपकार रोड पर सुरक्षा - फोटो : बासित जरगर
पीएसए लगाए जाने के बाद पहले दिन फारूक से घर पर उनकी बहन और बेटी मिलीं। उनकी बड़ी बेटी साफिया जो अगले घर में ही रहती है, ने दिन में मुलाकात की। अधिकारियों ने उनसे पांच बार के सांसद रहे फारूक के घर मुख्य दरवाजे से जाने को कहा। इससे पहले जब वे नजरबंद थे तो साफिया दोनों घरों को जोड़ने वाले भीतरी रास्ते से जाती थीं, लेकिन मंगलवार को वहां गार्ड तैनात था जिसने साफिया को मुख्य दरवाजे से जाने को कहा। पास ही रहने वाली उनकी बहन सुरैया को भी सुरक्षाबलों की मौजूदगी में मिलने की अनुमति दी गई। मंगलवार को फारूक लॉन में टहले। अखबार पढ़ने के साथ ही टीवी देखकर समय बिताया। 

 
sister and daughter came to meet farooq abdullah in srinagar after psa imposed on him in kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के डीसी की ओर से सोमवार को एक बजे पीएसए लगाए जाने का आदेश जारी किया गया। इसे एडीसी तथा एसपी की ओर से तामिल कराया गया। उनपर पीएसए की लोक व्यवस्था प्रावधान के तहत निरुद्ध किया गया है जिसके तहत छह महीने तक बिना किसी मुकदमे के किसी व्यक्ति को हिरासत में रखा जा सकता है। वह राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन पर पीएसए लगाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sister and daughter came to meet farooq abdullah in srinagar after psa imposed on him in kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
पीएसए को फारूक के पिता एवं नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक शेख अब्दुल्ला ने 1978 में तब लागू किया था जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। ज्ञात हो कि पांच अगस्त से अधिकतर अलगाववादी नेताओं को एहतियातन हिरासत में रखा गया है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला एवं महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में या नजरबंद रखा गया है। 

 
विज्ञापन
sister and daughter came to meet farooq abdullah in srinagar after psa imposed on him in kashmir
गुपकार रोड़ पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के अनेक हिस्सों में चले ऑटो रिक्शा
घाटी में तेजी से बदल रहे हालात के बीच मंगलवार को बड़ी संख्या में निजी वाहन, निजी टैक्सी तथा ऑटो रिक्शा शहर के अनेक हिस्सों में चलते दिखे। रेहड़ी-पटरी वाले भी अपना कारोबार करते दिखे। एहतियातन सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यालय खुले हैं। जिला मुख्यालय के कार्यालयों में सामान्य उपस्थिति दर्ज की गई। समूची घाटी में लैंडलाइन टेलीफोन सेवा को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल टेलीफोन सेवा और सभी इंटरनेट सेवाएं पांच अगस्त से ही बंद हैं। हालांकि, दुकानें सुबह शाम खुल रही हैं। गलियों में स्थित दुकानें पूरे दिन खुली रही हैं। अब भी सड़कों से सार्वजनिक वाहन गायब हैं। स्कूलों में उपस्थिति नहीं है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed