फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगरोटा हमला: तीन हफ्ते से घुसपैठ की फिराक में थे आतंकी, सीमा से सटी इस नदी के रास्ते आए जम्मू

Mon, 03 Feb 2020 01:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Feb 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nagrota attack detailed story Terrorists were infiltrating for three weeks from international border
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
नगरोटा में मारे गए आतंकी पिछले तीन हफ्ते से घुसपैठ की फिराक में थे। तीन आतंकियों का दल हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की अग्रिम पोस्टों पर देखा गया था। मौका पाकर आतंकियों ने सांबा के चक दयाला क्षेत्र से लगती सीमा से घुसपैठ की और फिर बसंतर नदी के रास्ते से हाईवे तक पहुंचे। अब तक की छानबीन में खुफिया एजेंसियां इस नतीजे पर पहुंची हैं।


 
Nagrota attack detailed story Terrorists were infiltrating for three weeks from international border
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि चक दयाला का इलाका सांबा जिले में आता है। आतंकियों ने घुसपैठ के बाद चक दयाला क्षेत्र में एक रात भी गुजारी। इसके बाद अगले दिन आतंकी बसंतर नदी के साथ साथ चलते हुए हाइवे पर पहुंचे और यहां ट्रक में बैठ गए। आतंकियों के पास पहले से ही ट्रक का नंबर था। उन्हें बताया गया था कि ट्रक की चारों लाइट आन होंगी। वह उसमें आकर बैठ जाएं। 

 
Nagrota attack detailed story Terrorists were infiltrating for three weeks from international border
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों को कश्मीर ले जाने वाले ओजी वर्कर एवं हैंडलर समीर डार ने जम्मू के गंग्याल एरिया से पुट्टी लादी और फिर थोड़ी दूर जाकर इनके लिए हाइड आउट तैयार किया। इसके बाद ऊपर तिरपाल डाला। इसके बाद ट्रक को चीची माता मंदिर के पास जाकर खड़ा कर दिया। यहां आतंकी रात के 2 बजे तक पहुंच चुके थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagrota attack detailed story Terrorists were infiltrating for three weeks from international border
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सुरंग से आने का भी शक
सूत्रों की मानें तो आतंकियों के बार्डर पार से खोदी गई सुरंग के आने का भी शक है। आतंकियों ने अपने पास कटर भी रखा था। लेकिन यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि यह कटर इसलिए रखा हो, ताकि पकड़े जाने पर यहीं समझ में आए कि फेंसिंग काट कर आए थे। बहरहाल, हर पहलू को लेकर जांच हो रही है।

 
विज्ञापन
Nagrota attack detailed story Terrorists were infiltrating for three weeks from international border
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
बार्डर पर 30 से ज्यादा लोग रडार पर
दिसंबर 2019 में तीन आतंकियों का दल भी चक दयाला क्षेत्र से ही घुसा था। इसके बाद फिर से तीन आतंकियों के दल का नगरोटा तक पहुंच जाना आतंकियों के स्लीपर सेल की सक्रियता को पुख्ता करता है। खुफिया एजेंसियों ने सांबा से लेकर कठुआ जिले के सरहदी इलाकाें के 30 से ज्यादा लोगों को अपने रडार पर रखा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed