फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक, तीन सैनिक ढेर

Wed, 17 Jun 2020 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Naugam Sector, three pak army jawan killed
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए हैं। 

Pakistan violates ceasefire in Naugam Sector, three pak army jawan killed
सड़क पर पड़े मोटार्र - फोटो : अमर उजाला

उधर, पुंछ जिले में कई माह से नियंत्रण रेखा पर कीरनी सेक्टर में लगातार पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलाबारी से जहां लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। नियंत्रण रेखा से सटे डोकरी में पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद में जगह-जगह बिखरे पड़े गोले ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोग इनके कभी भी फट जाने की आशंका से दहशत में हैं।

 

Pakistan violates ceasefire in Naugam Sector, three pak army jawan killed
पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार

बड़ी संख्या में पाकिस्तानी गोले लोगों के घरों के आसपास पड़े हैं। इसके कारण लोग खेतों में काम करने जाने से भी डर रहे हैं। गांव डोकरी के मोहम्मद अकबर, अब्दुल रहीम, मोहम्मद सलीम आदि का कहना है कि तीन चार दिन पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में गांव में छह से अधिक मोर्टार शेल बिखरे पड़े हैं। हमने क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों से इन्हें निष्क्रिय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Naugam Sector, three pak army jawan killed
पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार - फोटो : अमर उजाला
सेना के पहुंचने तक गांव के लोगों ने इन गोलों के आसपास झाड़ियां रखकर उन्हें चिह्नित कर रखा है ताकि गलती से कोई बच्चा अथवा जानवर छेड़छाड़ न कर दे।

 
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Naugam Sector, three pak army jawan killed
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों का कहना है कि गनीमत है कि इन दिनों गांव के स्कूल बंद हैं। अगर स्कूल खुले होते तो बच्चे तो इन गोलों की जद में आ सकते थे। क्योंकि दो गोले तो स्कूल के रास्ते में ही पड़े हैं। जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि इन गोलों को निष्क्रिय कराने के लिए कोई कदम उठाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed