फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी गोलाबारी से इफ्तार भी दुश्वार, रोजा भी न खोल पाया गुलफराज, भूखा-प्यासा ही रुखसत हो गया

Fri, 01 May 2020 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार मुनीष शर्मा, पुंछ
मुनीष शर्मा, पुंछ Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violating ceasefire amid coronavirus and ramadan
मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी इफ्तार की तैयारी में जुटे एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। दिन भर रोजे का पालन करने वाले इस परिवार का 16 वर्षीय सदस्य गुलफराज अहमद दुनिया से भूखा प्यासा ही रुखसत हो गया। घर के आंगन में गिरे मोर्टार के स्प्लिंटर उसकी छाती में जा घुसे, जिसकी उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की है, वहीं आज यानी कि शुक्रवार को भी गांव में मातम का माहौल है।


 
Pakistan violating ceasefire amid coronavirus and ramadan
पाकिस्तानी गोलाबारी

गांव के लोगों के अनुसार, मोहम्मद रशीद का बेटा गुलफराज होनहार लड़का था। वह पढ़ाई के साथ एनसीसी एवं अन्य गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहता था। गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे जब घर के लोग रोजा इफ्तारी की तैयारी कर रहे थे तो गुलफराज अपने घर के बरामदे में रोजा इफ्तार के वक्त का इंतजार कर रहा था। तभी एक पाकिस्तानी मोर्टार बरामदे में आकर फटा। स्प्लिंटर सीधे उसकी छाती में जा घुसा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


 

Pakistan violating ceasefire amid coronavirus and ramadan
पाकिस्तानी गोलाबारी

गोलाबारी को लेकर गांव निवासियों का कहना है कि वैसे तो हमारे लिए दशकों से ही हर समय जंग का माहौल ही बना रहता है लेकिन जबसे जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश बना है तब से हर दिन हमारे लिए जंग हो रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan violating ceasefire amid coronavirus and ramadan
पाकिस्तानी गोलाबारी - फोटो : सोशल मीडिया

हमने सोचा था कि रमजान का मुकदस महीना शुरू होने पर शायद नियंत्रण रेखा पर कुछ समय के लिए गोलाबारी शांत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले रमजान से ही पाकिस्तानी सेना की तरफ से हर दिन हमारे गांव को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है और आज तो हमारा बच्चा हमसे छीन लिया गया। अब भला हमारे लिए इससे ज्यादा क्या जंग होगी।


 
विज्ञापन
Pakistan violating ceasefire amid coronavirus and ramadan
पाकिस्तानी गोलाबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं शाम के समय पाकिस्तानी गोलाबारी से डरे सहमे लोग जो भी खाने-पीने का सामान पास होता है, उससे रोजा खोलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को दिन भर रोजा रखने के बाद बनवत डोकरी निवासी मोहम्मद हुसैन के परिवार को इफ्तारी के लिए खाना पकाने का भी मौका नहीं मिला। इसके चलते परिवार ने तरबूज खाकर ही रोजा खोला।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed