सेना के ऑल आउट आपरेशन से बौखलाए आतंकियों ने साल के आखिरी दिन दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर रविवार तड़के पठानकोट की तर्ज पर एक बड़ा फिदायीन हमला कर दिया।
2 of 5
indian army
- फोटो : BASIT ZARGAR
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने सेंटर में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। इस हमले में हमारे पांच जवान शहीद हो गए, जबकि दो आतंकियों को मार गिराया गया।
सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप के हर हिस्से की उन्हें पहले से जानकारी थी। इस वजह से आतंकियों ने घुसने के साथ ही उस ब्लाक को कब्जे में लिया, जहां 20-25 टाइप टू क्वार्टर थे। साथ ही पहले तल पर अस्पताल और दूसरे तल पर सिगनल रूम था।
रविवार तड़के करीब 2 बजे आत्मधाती हथियारों से लैस आतंकियों का दस्ता पुलवामा के 185 सीआरपीएफ बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में घुस गया। यह सेंटर दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के करीब है।
5 of 5
indian army
- फोटो : BASIT ZARGAR
गेट पर तैनात संतरी ने भी आतंकियों को ट्रेनिंग सेंटर के भीतर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन गोलियां बरसाते हुए आतंकी सेंटर की एक इमारत में जाकर छिप गए और गोलीबारी करने लगे। इसी दौरान पुलिस और सीआरपीएफ ने आतंकियों को घेर लिया। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलाबारी होने लगी।