{"_id":"5c698936bdec224cb044eb4c","slug":"pulwama-attack-third-day-curfew-continues-in-jammu-city-internet-services-banned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू: तीसरे दिन भी बिना ढील के कर्फ्यू जारी, कई इलाकों में हिंसा, पूरा शहर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: तीसरे दिन भी बिना ढील के कर्फ्यू जारी, कई इलाकों में हिंसा, पूरा शहर बंद
Sun, 17 Feb 2019 09:47 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में रविवार तीसरे दिन भी बिना ढील के कर्फ्यू जारी रहा। कर्फ्यू में कोई ढील न मिलने के कारण शहर में दूध, अंडे, दही, ब्रेड आदि जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई है। संवेदनशील इलाकों में सेना तैनात है। यातायात बंद रहने से सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं।
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
शहर के कई हिस्सों में गत दिनों हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद प्रशासन अभी ढील देने के मूड में नहीं है। आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा के अनुसार शनिवार की रात से रविवार शाम तक कहीं से कोई हिंसा या तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई है।
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
संभागीय और पुलिस प्रशासन की ओर से हालात को सामान्य बनाने के लिए गणमान्य नागरिकों के साथ मैराथन बैठकें की जा रही हैं। कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में सेना बीच-बीच में फ्लैग मार्च कर रही है। पुराने शहर के अधिकांश बाजारों में कंटीले तार बिछाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
सेना की टुकड़ियां गुज्जर नगर, जानीपुर, शहीदी चौक, तालाब खटिकां, सिद्धड़ा व अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सेना के हेलीकाप्टर और यूएवी हालात पर नजर रख रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका से सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
jammu srinagar attack protest
- फोटो : अमर उजाला
यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। कर्फ्यू में ढील न मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार के अनुसार हालात को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।