फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली, बारिश और बर्फबारी ने लोगों को किया परेशान

Tue, 28 Jan 2020 11:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Rain in jammu and snowfall alert in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज यानी कि मंगलवार सुबह जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी। वहीं मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। ऐसे हालात बुधवार को भी बने रहेंगे।


 

Rain in jammu and snowfall alert in Kashmir
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर

मौसम खराब होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। कश्मीर और जम्मू के दिन के तापमान में सुधार आया है।


 
Rain in jammu and snowfall alert in Kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दिन का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कश्मीर में शीत लहर के साथ बर्फीली हवाओं का असर जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in jammu and snowfall alert in Kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छा गए। दोपहर बाद ठंड का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 
विज्ञापन
Rain in jammu and snowfall alert in Kashmir
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, बटोत में माइनस 0.7 और कटड़ा में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामबन और बनिहाल के हिस्से में लगातार हो रहा भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थर हाईवे के लिए चुनौती बने हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed