{"_id":"5c69adf2bdec22737a368711","slug":"rainfall-and-snowfall-in-jammu-kashmir-alert-in-the-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी, 20-21 फरवरी को भी बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी, 20-21 फरवरी को भी बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी
Mon, 18 Feb 2019 12:24 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के तीनों संभागों में 20 और 21 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। भारी बारिश और बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में पारे में गिरावट आई है।
srinagar
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई माह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा चल रहा है। इसके चलते यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू और श्रीनगर में रविवार को बादल छाए रहे। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई।
snowfall srinagar
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 14.0
लेह माइनस 12.3
गुलमर्ग माइनस 8.5
पहलगाम माइनस 2.8
श्रीनगर माइनस 1.1
कारगिल माइनस 14.0
लेह माइनस 12.3
गुलमर्ग माइनस 8.5
पहलगाम माइनस 2.8
श्रीनगर माइनस 1.1
विज्ञापन
snowfall srinagar
- फोटो : बासित जरगर
21 को खुलेंगे कालेज
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान के अनुसार खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों के बाद 21 फरवरी को कालेज खोले जाएंगे।
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान के अनुसार खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों के बाद 21 फरवरी को कालेज खोले जाएंगे।