फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेगपोरा ऑपरेशनः खोदना पड़ा रेलवे ट्रैक और उड़ाना पड़ा ठिकाना, ऐसे हुआ नायकू का खात्मा

Thu, 07 May 2020 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 May 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया रियाज नायकू को आखिरकार सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों को इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का मुखिया रियाज नायकू साथियों के साथ अपनी मां से मिलने बेगपोरा स्थित अपने गांव आया हुआ है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुख्ता रणनीति तैयार कर उसके गांव को पूरी तरह घेर लिया। रियाज पहले भी कई मौकों पर सुरक्षाबलों को गच्चा देकर बच निकला था। इस बार सुरक्षाबल उसे कोई मौका नहीं देना चाहते थे।

Riyaz Naikoo latest news in hindi, Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों ने मंगलवार की रात को ही पूरा इलाका घेर लिया। उनके पास पुख्ता सूचना थी कि रियाज यहां छिपने के लिए जमीन के अंदर बनाए गए अज्ञात ठिकानों और सुरंगों में शरण लेता है। इसलिए उन्होंने गांव में आतंकी ठिकाने या सुरंग की तलाश में रेलवे ट्रैक और सेब के बागों की जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। इसके साथ ही घर-घर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया।

Riyaz Naikoo latest news in hindi, Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबल पूरे ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी ध्यान रख रहे थे कि आम नागरिकों को इससे किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। जहां एक ओर रेलवे ट्रैक और सेब के बागों में खोदाई हो रही थी वहीं सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने का भी पता लगा लिया जहां हिजबुल कमांडर के छिपे होने की आशंका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों ने रात दो बजे उस मकान के आसपास के 16 घरों से वहां रहने वालों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। सभी लोगाें के सुरक्षित निकलने का इत्मिनान होने पर सुरक्षाबलों ने सरगना के खात्मे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

चिह्नित मकान को घेरते ही सुबह नौ बजे दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। हंदवाड़ा में हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने आईईडी लगाकर मकान को उड़ा दिया। जहां से दो शव बरामद किए गए। इनमें से एक शव आतंकी रियाज नायकू का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed