फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनमर्ग में दफनाया गया हिजबुल कमांडर नायकू, घाटी में भड़की हिंसा, पुलिस का एक अधिकारी घायल

Fri, 08 May 2020 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 May 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Hizbul commander Naiku buried in Sonmarg violence erupted in valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के पुलवामा जिले के बेगपोरा में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं, खासकर पुलवामा और दक्षिणी कश्मीर के अन्य इलाकों में। घाटी में इंटरनेट सेवा बंद है। रियाज और उसके साथ मारे गए आतंकी को पुलिस ने नए एसओपी के तहत परिवार वालों को सौंपने के बजाय सोनमर्ग में दफना दिया है। वहीं आज यानी कि शुक्रवार को बड़गाम जिले में उपद्रवियों ने पथराव किया। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है।

Riyaz Naikoo latest news in hindi, Hizbul commander Naiku buried in Sonmarg violence erupted in valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी घाटी में उत्तरी, मध्य और दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। पाबंदियों को और सख्ती से लागू कराया जा रहा है। पुलवामा और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

Riyaz Naikoo latest news in hindi, Hizbul commander Naiku buried in Sonmarg violence erupted in valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल इंटरनेट सेवा भी ठप है ताकि अफवाहों से बचा जा सके। केवल बीएसएनएल पोस्ट पेड सेवा को छोड़कर अन्य सभी मोबाइल सेवाएं स्थगित हैं। साथ ही हिंसा भड़काने की किसी प्रकार की साजिश को कामयाब न होने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Hizbul commander Naiku buried in Sonmarg violence erupted in valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ खत्म होने के बाद काफी संख्या में लोग मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों पर भारी पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Hizbul commander Naiku buried in Sonmarg violence erupted in valley
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को काबू करने की कोशिश की। इसके बाद भी पथराव जारी रहा तो हवाई फायरिंग की गई। पैलेट गन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। बताते हैं कि हिंसक प्रदर्शन में 16 लोग घायल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed